294 बोतल अवैध शराब व कार जब्त
कार चालक ने भागने की कोशिश की तो कार पेड़ से टकरा गई।
संवाद सहयोगी, मानसा: थाना झुनीर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव फत्ता मालकों के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने भागने की कोशिश की तो कार पेड़ से टकरा गई। इसी दौरान कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार में से 294 बोतल अवैध शराब बरामद कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धान चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार थाना नथाना की पुलिस ने धान चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को काबू कर 1.11 क्विटल धान जब्त किया है। सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने सूचना के आधार पर तीन लोगों को काबू कर धान के 37-37 किलो के तीन गट्टे बरामद किए गए। आरोपितों की पहचान गांव राएखाना के सतनाम सिंह, लहरा खाना के परमिदर सिंह व भुच्चो मंडी के जसप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर है। दहेज प्रताड़ना में पति पर केस दर्ज महिला थाना की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को गांव गोबिदपुरा की लवप्रीत कौर ने बताया कि उसकी जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिदर सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वरिदर सिंह पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।