Move to Jagran APP

Misdeed in Ludhiana: युवक ने घर में घुस नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Misdeed in Ludhiana पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में दुष्कृर्म की वारदातें लगातार बढ़ रही है। मौजी कालोनी इलाके के एक मकान में घुसे युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। अब नाबालिग के गर्भवती होने पर आरोपित के कृत्य का राज खुला।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 01:36 PM (IST)
Misdeed in Ludhiana: युवक ने घर में घुस नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
शिमला पुरी की मौजी कालोनी इलाके नाबालिग से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Misdeed in Ludhiana: शिमला पुरी की मौजी कालोनी इलाके के एक मकान में घुसे युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। अब नाबालिग के गर्भवती होने पर आरोपित के कृत्य का राज खुला। थाना शिमला पुरी पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान लाल बहादर के रूप में हुई। पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

prime article banner

अपने बयान में उसने बताया कि वह लोग किराये के मकान में रहते हैं। पहले आरोपित उनके साथ वाले मकान में किराए पर रहता था। उसके बाद वह वहां से किसी और कमरे में शिफ्ट हो गया। गत 24 जून की रात वो उस समय घर के अंदर घुस आया, जब वह सो रहे थे। उस समय आरोपित ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को जान से मारने की धमकियां देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-बठिंडा के आदेश अस्पताल में आयुष्मान योजना में घोटाले पर हाई काेर्ट सख्त, पंजाब सरकार व अधिकारियों को नोटिस जारी

पेट में दर्द होने पर अस्पताल में कराया दाखिल

दो दिन पहले पेट में दर्द होने पर उसकी बेटी ने उसे बताया। जब वो उसे लेकर सिविल अस्पताल गई तो जांच के बाद डाक्टरों ने उसे बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है।इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गाैरतलब है कि पंजाब की औद्याेगिक राजधानी में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। अभिभावक अब बेटियाें काे रात में घर से बाहर किसी काम काे भेजने से भी गुरेज कर रहे हैं। जिले के थानाें में ऐसे दर्जनाें मामले लंबित पड़े है।

यह भी पढ़ें-Tweet War: आप छोड़ने वाली विधायक रूबी की हरपाल चीमा को चुनौती, बोली- मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.