झाड़ साहिब कालेज में यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज
गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज फार वूमेन झाड़ साहिब में पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा करवाए जा रहे यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल जोन-बी चंडीगढ़ का सोमवार को आगाज हो गया। इसमें कुल नौ कालेजों की टीमें भाग ले रही हैं। यह 26 नवंबर तक जारी रहेगा। इसका आगाज कालेज छात्राओं ने शबद गायन से किया।
संसू, माछीवाड़ा साहिब : गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज फार वूमेन झाड़ साहिब में पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा करवाए जा रहे यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल जोन-बी चंडीगढ़ का सोमवार को आगाज हो गया। इसमें कुल नौ कालेजों की टीमें भाग ले रही हैं। यह 26 नवंबर तक जारी रहेगा। इसका आगाज कालेज छात्राओं ने शबद गायन से किया। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान डा. किरपाल सिंह बडूंगर, कार्यकारी मैंबर अजमेर सिंह खेड़ा, अकाली दल के महासचिव संता सिंह उमैदपुर, क्षेत्र समराला के इंचार्ज परमजीत सिंह ढिल्लों, डायरेक्टर निर्मल सिंह जौड़ा, निशा ने शमां रोशन की।
कालेज प्रिंसिपल डा. रजिदर कौर ने आए मुख्य मेहमानों का स्वागत किया और शिरोमणि समिति द्वारा कालेज को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी भेजी गई। डा. निर्मल जौड़ा डायरेक्टर यूथ वेलफेयर विभाग पंजाब यूनिवर्सिटी के अनुसार युवक मेले का विषय 'कुदरत को प्यार और सत्किार दो' रखा गया है। आज हुए शबद गायन मुकाबले में पीजीजीसी फार गर्ल्स ने पहला, एमसीएम डी.ए.वी. कालेज फार वूमेन ने दूसरा व गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज फार वीमेन झाड़ साहिब ने तीसरा और व्यक्तिगत ईनाम नाजिमा खान ने हासिल किया।
भजन गायन मुकाबले में सरकारी होम साईंस कालेज की टीम ने पहला, पीजीजीसी फार गर्ल्स ने दूसरा और व्यक्तिगत पहला इनाम श्वेता व दूसरा आरती ने हासिल किया। क्लासिकल वोकल मुकाबले में पीजीजीसी फार गर्ल्स ने पहला, एमसीएम डीएवी कालेज फार वूमेन ने दूसरा और पीजीजीसी फार गर्ल्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। गीत मुकाबले में एमसीएम डीएवी कालेज फार वूमेन ने पहला, सरकारी होम साइंस कालेज दूसरे स्थान पर रहे। गजल मुकाबले में गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज फार वीमेन झाड़ साहिब ने पहला, पीजीजीसी फार गर्ल्स ने दूसरा और पीजीजीसी फार गर्ल्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके शिरोमणि कमेटी मैंबर हरजिदर कौर पवात, हरदीप सिंह बहिलोलपुर, डा. कृपाल सिंह कजाक, हरजतिदर सिंह बाजवा, जत्थेदार हरबंस सिंह भरथला, जसपाल सिंह, चरनजीत सिंह लक्खोवाल, अमरीक सिंह हेड़ियां, गयान प्रकाश ककराला, जसमेल सिंह बौंदली, चित्रकार जगदीश सिंह बराड़, मैनेजर सरबदयाल सिंह घरियाला, इंदरपाल सिंह सिद्धू, कुलदीप कौर धालीवाल, सतीन्द्र सिंह ढिल्लों, मैडम सतवंत कौर, सुखदेव सिंह, डा. हरमन सिंह, डा. सदविदर सिंह ढिल्लों के इलावा विभिन्न कालेजों के प्रिंसीपल साहिबान और इलाके के गण्माणिय सज्जन भी मौजूद थे।