Move to Jagran APP

लुधियाना में शादी का झांसा दे महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना युवक करता रहा ब्लैकमेल

27 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपित राजबीर ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 01:38 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा दे महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना युवक करता रहा ब्लैकमेल
लुधियाना में शादी का झांसा दे महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना युवक करता रहा ब्लैकमेल

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में सामने आए दो दुष्कर्म के मामलों ने शहरवासियों को शर्मसार कर दिया है। पहले मामला अबदुल्लापुर बस्ती का है जबकि दूसरा केस शेरपुर खुर्द के रणजीत नगर का है। अब्दुल्लापुर बस्ती में एक युवक शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने अश्लील वीडियो बनाकर महिला को कई महीनों तक ब्लैकमेल भी किया। शिकायत मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बस्ती अब्दुल्ला पुर निवासी राजबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने 21 जुलाई को पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी फिल्लौर में हुई थी। मगर कुछ समय के बाद पति के साथ अलगाव हो गया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान आरोपित उसके संपर्क में आया। उसने उसे शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने उसके अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दलजीत सिंह ने कहा कि आरोपित कोई काम धंधा नहीं करता है। उसकी मां अवैध शराब बेचने का काम करती है।

चालीस वर्षीय पड़ोसी ने किया 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

लुधियाना। शेरपुर खुर्द के रणजीत नगर इलाके के एक बेहड़े में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोसी की 7 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। मौके पर बच्ची की मां ने शोर मचा दिया। इस पर जमा हुए लोगों ने आरोपित को पकड़ कर उसकी जमकर धुलाई कर दी। बाद में उसे थाना मोती नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ सिमरनजीत कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान राम कृपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि 11 सितंबर की दोपहर 1 बजे वो अपनी पत्नी समेत घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान उसकी 7 वर्षीय बेटी की बाहर से रोने की आवाज आई। जब उसकी पत्नी ने उठ कर देखा तो उक्त आरोपित उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.