लुधियाना में रात को घर में घुसकर 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
मां ने पुलिस को बताया कि 19 तारीख की रात करीब 2 बजे उन्हें दरवाजे की आवाज सुनाई दी। तो वह व उसका बेटा उठ कर देखने लगे। जब वह अपनी बेटी के कमरे में पहुंचे तो वहां आरोपित उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।
लुधियाना, जेएनएन। आधी रात को एक घर में घुसकर एक युवक ने 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मौके पर जब परिवार को पता लगा तो उन्हें देखकर युवक फरार हो गया। Fसकी शिकायत परिवार ने थाना सदर की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक का नाम स्टार कॉलोनी निवासी बलवीर सिंह है।
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दो बेटे और एक 17 वर्षीय बेटी है। बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। 19 तारीख की रात करीब 2 बजे उन्हें दरवाजे की आवाज सुनाई दी। इस पर वह व उनका बेटा उठकर घर के अंदर देखने लगे। जब वह अपनी बेटी के कमरे में पहुंचे तो वहां आरोपित उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। उन्हें देखकर वह बेटे को धक्का मारकर मौके से भाग निकला। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत थाना सदर की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने फिलहाल आरोपित को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।