Move to Jagran APP

लुधियाना में यूथ कांग्रेस ने करवाया ‘सांझी सियासत, सांझी विरासत’ कार्यक्रम, शहीद कांग्रेसियों के परिवारों को सम्मानिता किया

लुधियाना में यूथ कांग्रेस ने योगेश हांडा की अध्यक्षता में ‘सांझी सियासत सांझी विरासत’ कार्यक्रम का आयोजन किया। योगेश हांडा ने कांग्रेस की विचारधारा को जीवन में उतार कर पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित करने वाले टकसाली कांग्रसियों को शत-शत प्रणाम किया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 08:38 AM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 08:38 AM (IST)
लुधियाना में यूथ कांग्रेस ने करवाया ‘सांझी सियासत, सांझी विरासत’ कार्यक्रम, शहीद कांग्रेसियों के परिवारों को सम्मानिता किया
लुधियाना में यूथ कांग्रेस ने ‘सांझी सियासत, सांझी विरासत’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना यूथ कांग्रेस ने योगेश हांडा की अध्यक्षता में बुधवार को ‘सांझी सियासत, सांझी विरासत’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के शहीद कांग्रेसियों, परलोक गमन कर चुके कार्यकर्ताओ के परिजनों के अलावा मौजूद टकसाली कांग्रेसियों को कांग्रेस के हीरे सम्मान से सम्मानित किया। विधानसभा सेंट्रल के हरगोबिंद नगर स्थित शाम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के पंजाब इंचार्ज मुकेश कुमार, लुधियाना यूथ कांग्रेस इंचार्ज मुजिमल अली खान, लुधियाना सैंट्रल के आब्जर्वर रोफ राजा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के के बावा व यूथ कांग्रेस लुधियाना शहरी के अध्यक्ष योगेश हांडा ने संयुक्त रुप से सम्मानित किया।

loksabha election banner

योगेश हांडा ने कांग्रेस की विचारधारा को जीवन में उतार कर पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित करने वाले टकसाली कांग्रसियों को शत-शत प्रणाम करते हुए कहा कि लाखों कुर्बानियां करके मिली आजादी व देश की एकता व अंखडता को बरकरार रखने के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले कांग्रेस पार्टी से जुड़े शहीदों को यूथ कांग्रेस की तरफ से शत-शत नमन है। वहीं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े उम्रदराज टकसाली कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद व मार्ग दर्शन की भावी पीढ़ियों को जरुरत है। वहीं अगर अपना पूरा जीवन कांग्रेस को सर्मपित करने वाले परिवारों का साथ मिल जाए तो कांग्रेस को फिर से केंद्र में सतासीन होने में देर नहीं लगेगी। बुर्जुगों का होश व युवा वर्ग का जोश एक प्लेटफार्म एकत्रित हो जाए तो पंजाब में कांग्रेस की ताकत दोगुना होने में देर नहीं लगेगी।

इस अवसर पर सुशील पराशर, राधेशाम आहूजा, विनोद भारती, चमन लाल पप्पी, राम आसरा, सीता राम शंकर, प्रमोद गाबा, पिंकी डंग, मुकेश वर्मा, देव नारायण भारती, तरक्की लाल, राजी वालिया, सतपाल भाटिया, विलायती राम तलवाड़, महिन्द्रपाल सैनी, बंटू मल्हौत्रा, नंद लाल मल्हौत्रा, मुंशी राम मल्हौत्रा, कैलाश कपूर, विजय नावल्टी, सतीश टंडन, शामा मल्हौत्रा, सोहन लाल शर्मा, नरेश कौड़ा, रुप जस्सल, लाली विज, कुलविन्द्र विर्क, देवानंद काला, शाम सुन्दर कपूर, गुलजारी लाल, अशोक सूद, डा. रविन्द्र बहल, लक्ष्मण जोधां, रामा चौहान, सतीश शुक्ला, पिंकी गुप्ता, अरुण लेखी, देव सिंह देवगण, जोगिन्द्रपाल मक्कड़, सूबेदार मोहन सिंह, विधि चंद राणा, सुखदेव सिंह, रजनीश आर्य, इकबाल सिंह बिल्ला, दीपक शर्मा, मिथेश जिंदल, दर्शन सिंह, यूथ कांग्रेस से चेतन थापर अवी मल्हौत्रा, मनराज ठुकराल, चैरी आहलूवालिया, कमल सिक्का, गोपी बैंस, आकाश तिवारी, पंकज भारती, नितिन टंडन, प्रिंस परुथी, प्रभ संघा, कपिल खनेजा, गिन्नी वालिया व अन्य भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.