लुधियाना में छेड़छाड़ की शिकायत पर Bihar के युवक ने यूपी की महिला के दो बच्चों का किया कत्ल; खुद फंदा लगाया
लुधियाना में शनिवार काे हुई एक दर्दनाक घटना में दाे मासमाें काे जान से हाथ धाेना पड़ा। महिला ने छेड़छाड़ का जब विराेध किया ताे युवक ने उसके दाे बच्चाें की हत्या कर दी। पुलिस का कहन है कि मामले की जांच की जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के अर्बन एस्टेट फेज-1 में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पड़ोसी के दो बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। रेलवे लाइन के नजदीक स्थित वेहड़े के कमरे से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला कमरे तक पहुंची, लेकिन कुंडी बंद होने के कारण उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आसपास के लोग जमा हुए और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। जब लोग कमरे में दाखिल हुए तो सभी के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दोनों बच्चे लहूलुहान स्थिति में फर्श पर पड़े थे। आरोपित युवक कमरे में फंदे में लटका हुआ था। लोगों ने बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों की पहचान रजनीश (8) और मनीष (6) के रूप में हुई है।
लुधियाना में हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस। (कुलदीप काला)
यह भी पढ़ें: खेती में 'इंजीनियरिंग', मोगा के जसप्रीत ने इस तकनीक से खेती कर किया कमाल, स्ट्राबेरी से हुआ मालामाल
यूपी का रहने वाला है तिवारी का परिवार
रेलवे लाइन के नजदीक वेहड़े में रहने वाले बच्चों के पिता शिव शंकर तिवारी ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से यहां पत्नी मीनू और दोनों बच्चों के साथ रह रहे हैं। बच्चों का पिता शिव शंकर तिवारी मूल रूप से रामनगर पोस्ट गंगा जमुनी सरस्वती, बिश्नेश्वर गंज थाना, जिला बहराइच उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं आराेपित शैलेंद्र कुमार गांव चैनपुर, चिऊंटाहा जिला मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: Job's in Haryana: एक लाख करोड़ के निवेश और पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना
मकान मालिक ने कमरा खाली करने की दी थी चेतावनी
आरोपित शैलेंद्र भी उनके बगल के कमरे में मामा के साथ रहता था। कुछ समय से वह उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने वेहड़ा मालिक को भी की थी। वेहड़ा मालिक ने उक्त युवक को शुक्रवार को फटकार लगाकर कमरा खाली करने को कहा था। इस दाैरान शैलेंद्र ने मकान मालिक को 13 मार्च को गांव चले जाने की बात कहकर मामला शांत किया। शनिवार की सुबह वह अपने काम पर चला गया। सुबह 10.30 बजे उसकी पत्नी मीनू वेहड़े में ही बर्तन धोने के लिए चली गई। इसी दौरान बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह भागकर कमरे तक पहुंची और कुंडी अंदर से बंद पाई। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणाें की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Women's Day पर हरियाणा विधानसभा रचेगा इतिहास, ये पांच महिला विधायक चलाएंगी सदन की कार्यवाही