कंपनी के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, माैके पर ही मौत Ludhiana News
विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लुधियाना, जेएनएन। विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया अौर कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में आरोपित वाहन चालकों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ रोड के कोहाड़ा स्थित फायरी फर कंपनी के बाहर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वहां तैनात सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। थाना कूममलां के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान समराला के गांव लल कलां निवासी हरदीप सिंह (35) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पिता मेजर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल
गांव साहनी के लिंक रोड पर टिपर की टक्कर से कार सवार महिला घायल हो गई। चालक मौके पर टिपर छोड़ फरार हो गया। थाना साहनेवाल के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान जीरकपुर की वीआईपी रोड निवासी सतौती गर्ग (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पति नितिन गोयल की शिकायत पर टिप्पर चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू करदी है। बयान में महिला के पति ने बताया कि पांच जनवरी को वह साहनेवाल के पाम गार्डन स्थित अपने ससुराल गया था। जैसे ही वो गांव साहनी की लिंक रोड क्रॉस करके पाम गार्डन की और जाने लगे, उसी दौरान आरोपित ने अपने टिप्पर से उसकीकार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी घायल हो गई।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें