दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गंदा काम, फिर खींची आपत्तिजनक तस्वीरें
युवक रिश्तेदारों से मिलाने के बहाने लड़की को नानी घर ले गया। वहां उसने दूध में कुछ मिलाकर पिलाया तो लड़की बेहोश हो गई। दुष्कर्म के बाद युवक ने आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना में एक नाबालिगा को युवक अपनी नानी के घर ले गया और वहां दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान युवक ने यवुती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा। लड़की ने अपने पिता को सारी कहानी सुनाई तो पुलिस से शिकायत की।
मामले में खन्ना सिटी पुलिस ने युवक कर्ण शुक्ला पुत्र संजीव शुक्ला निवासी गांव सैदपुरा (फतेहगढ़ साहिब), उसकी मां और नानी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पोस्को एक्ट के तहत की दर्ज किया है। आरोपित फिलहाल गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे है।
शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि आरोपित कर्ण खन्ना में अपनी नानी के घर आता-जाता था। इस दौरान युवक की जान पहचान उसकी 16 साल की बेटी से हो गई। जून माह में वह रिश्तेदारों से मिलाने के बहाने लड़की को नानी घर ले गया। वहां उसने दूध में कुछ मिलाकर पिलाया तो लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद कर्ण ने लड़की से दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली। आरोपित दुष्कर्म की बात किसी को न बताने के लिए लड़की धमकी देता था। युवक धमकियां देता था कि अगरल दुष्कर्म की बात किसी को पता चली तो वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़ित युवती का मेडिकल खन्ना सिविल अस्पताल करवाया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें