बारूद के ढेर पर बैठे मायापुरी इलाके के लोग
मायापुरी और आसपास के इलाकों में वूलन वेस्ट का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। लोगों ने घरों से लेकर प्लॉटों यहा तक कि घर के बाहर गलियों में भी वूलन वेस्ट (खो) के गोदाम बनाए हैं। ये आसपास रहते लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए हैं।
जासं, लुधियाना : मायापुरी और आसपास के इलाकों में वूलन वेस्ट का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। लोगों ने घरों से लेकर प्लॉटों यहा तक कि घर के बाहर गलियों में भी वूलन वेस्ट (खो) के गोदाम बनाए हैं। ये आसपास रहते लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए हैं। खो के ये गोदाम किसी विस्फोटक से कम नहीं हैं। आग लगने पर खो जल्दी आग पकड़ लेती है और इससे रिहायशी इलाकों के भी चपेट में आने की संभावना रहती है। खो का गोदाम बनाने वाले न तो नगर निगम से परमिशन लेते हैं और न ही वह अपने गोदामों में आग बुझाने के पुख्ता प्रबंध कर रहे हैं। अब विधायक संजय तलवाड़ ने लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है कि खो को विस्फोटक ों में शामिल करके बिना लाइसेंस के इसके गोदाम बनाने की अनुमति न दी जाए।
खो का कारोबार करने वालों ने प्लॉटों को किराए पर लेकर खुले में गोदाम बनाए हैं। प्लॉट मालिक भी उनसे किराए के तौर पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। दीवाली के सीजन में खुले में बनाए गए ये गोदाम जानलेवा तक हो जाते हैं। विधायक संजय तलवाड़ का कहना है कि खो के गोदामों में जो वेस्ट पड़ी है उसमें वूलन के साथ-साथ पॉलिस्टर के धागे भी हैं जो पेट्रोलियम पदार्थो से बनते हैं। आग लगने की सूरत में इन पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। संजय ने बताया कि दीवाली की रात और उसके बाद भी आतिशबाजी की वजह से कई जगह आग लगी है। उन्होंने कहा कि प्लॉटों में खो के गोदाम बनाने की अनुमति न दी जाए। जहा भी खो के गोदाम बनाए जाते हैं वहा पर पक्की छत होना जरूरी किया जाए ताकि आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।