बुजुर्ग महिला के कपड़ों में हीटर से लगी आग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत Ludhiana News
महिला के पति पूर्ण सिंह ने आग बुझाने की कोशिश भी की तो वह भी थोड़ा झुलस गया। लोगों ने शोर सुना और तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
लुधियाना, जेएनएन। गांव भैणी साहिब में रहने वाली बुजुर्ग महिला की हीटर से कपड़ों में आग लगने पर झुलस गई। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना कूमकलां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया।
मृतका का नाम सुरजीत कौर (80) है। जांच अधिकारी एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि सुरजीत कौर पति पूर्ण सिंह और बेटे गुरमीत के साथ गांव में रहती थी। वीरवार की सुबह उसका बेटा गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने चला गया। कमरे में सुरजीत और पूर्ण सिंह थे। वह हीटर जलाकर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक सुरजीत के कपड़ों ने बेड के पास चल रहे हीटर से आग पकड़ ली।
महिला के पति पूर्ण सिंह ने आग बुझाने की कोशिश भी की तो वह भी थोड़ा झुलस गया। लोगों ने शोर सुना और तुरंत मदद के लिए पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां सुरजीत कौर की मौत हो गई, जबकि पूर्ण सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के बेटे गुरमीत सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें