Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस पार्षद और पूरा परिवार पॉजिटिव, इन्ही के स्कूल से लोगों को हो रहा राशन सप्लाई

महिला पार्षद के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ही विधानसभा क्षेत्र उत्तरी के जरूरतमंदों के लिए राशन रखा गया है। यहां से ही पूरे हलके में राशन वितरण किया जाता था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 01:46 PM (IST)
महिला कांग्रेस पार्षद और पूरा परिवार पॉजिटिव, इन्ही के स्कूल से लोगों को हो रहा राशन सप्लाई
महिला कांग्रेस पार्षद और पूरा परिवार पॉजिटिव, इन्ही के स्कूल से लोगों को हो रहा राशन सप्लाई

लुधियाना, जेएनएन : शहर के सिविल सिटी एरिया में पड़ते वार्ड 91 की महिला पार्षद, उसके पति, जेठ, जेठानी, ससुर और चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी ओर से खुद ही अपने टेस्ट करवाए गए थे और सभी पॉजिटिव आए हैं। उनका एक भतीजा नेगेटिव आया है। इसके बाद वह सभी घर में ही आइसोलेट हो गए हैं।
दरअसल, महिला पार्षद के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ही विधानसभा क्षेत्र उत्तरी के जरूरतमंदों के लिए राशन रखा गया है। यह विधायक राकेश पांडे का हलका है। यहां से ही पूरे हलके में राशन वितरण किया जाता था। इस वजह से पूरे विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उनके साथ किसी न किसी वजह से संपर्क में आए हैं क्योंकि इनके ही वार्ड के नहीं बल्कि कांग्रेस के कई नेता यहां से राशन लेने आते रहे हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा तीन दिन पहले ही यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र ङ्क्षसगल समेत दर्जन से भी ज्यादा नेता ओर कार्यकर्ता उनके स्कूल में अनाज का गबन होने की बात कहते हुए जांच के लिए पहुंचे थे। वहां पर फिजिकल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए सभी नजदीक ही रहे थे। इसके अलावा वहां पर आधा दर्जन से ज्यादा मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे थे।

इस दौरान कांग्रेस के आधा दर्जन पार्षद और नेता भी वहां मौजूद रहे थे। इसके अगले ही दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और अन्य नेता भी पहुंचे थे ओर पत्रकारवार्ता भी की थी। अब इन सभी को अपना कोरोना को टेस्ट करवाना होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.