Move to Jagran APP

शुगर से परेशान महिला ने बेटी को लगाया जहरीला इंजेक्शन, खुद भी जान

एक महिला ने अपनी बेटी को जहरीला इंजेक्शन लगाया और फिर खुद भी जान दे दी। सुसाइड नोट में लिखा, मुझे शुगर है इसलिए बेटी संग आत्महत्या कर रही हूं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 02 Jul 2017 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 12:35 PM (IST)
शुगर से परेशान महिला ने बेटी को लगाया जहरीला इंजेक्शन, खुद भी जान
शुगर से परेशान महिला ने बेटी को लगाया जहरीला इंजेक्शन, खुद भी जान

जेएनएन, लुधियाना। साहनेवाल इलाके में शुगर की बीमारी से परेशान एक महिला ने अपनी बेटी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। उनके शवों के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने लिखा है कि वह अपनी शुगर की बीमारी से परेशान है। इसलिए अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर रही है। इस घटना के बारे में शनिवार सुबह उस समय पता चला जब मृतक महिला का पति अशोक कुमार शनिवार सुबह नाइट ड्यूटी से वापस घर लौटा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो रेखा (30) और  बेटी सोनम (10) मृत पड़ी थीं।

loksabha election banner

मृतका का पति अशोक एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसने बताया कि वह करनैल सिंह का वेहड़ा में रहते हैं। उसकी पत्नी रेखा को पिछले छह-सात महीने से शुगर से पीडि़त थी। इलाज के लिए उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। शुक्रवार को उसे फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी के लिए रुकना पड़ा। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी व बेटी अकेली थीं। अशोक के मुताबिक सुबह जब वह लौटा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। जब उन्होंने खिड़की से झांका तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर शव के पास इंजेक्शन पड़ा था।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना साहनेवाल प्रभारी राजवंत सिंह ने कहा कि पता किया जा रहा है कि इंजेक्शन किस चीज का है और कहां से लिया गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी अक्‍सर मायके चली जाती थी, दुखी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.