Move to Jagran APP

जगराओं में सरकारी बसें बंद रहने से महिलाओं को करना पड़ा दिक्कत का सामना

पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के समूह डिपुओं के कच्चे कर्मचारियों की ओर से अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल शुरू कर दी गई है। इससे लगभग 2200 पनबस व पीआरटीसी की बसों का चक्का जाम हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 07:38 PM (IST)
जगराओं में सरकारी बसें बंद रहने से महिलाओं को करना पड़ा दिक्कत का सामना
जगराओं में सरकारी बसें बंद रहने से महिलाओं को करना पड़ा दिक्कत का सामना

जागरण संवाददाता, जगराओं : पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के समूह डिपुओं के कच्चे कर्मचारियों की ओर से अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल शुरू कर दी गई है। इससे लगभग 2200 पनबस व पीआरटीसी की बसों का चक्का जाम हो गया है। जगराओं डिपो के गेट पर रोष रैली में सूबा सचिव जलौर सिंह गिल, डिपू प्रधान सोहन सिंह, डिपू प्रधान सचिव अवतार सिंह तिहाड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले समय से मांगों का हल नही निकाला गया। उसके विपरीत इस समय का हड़ताल शुरू हो गई और कल मुख्यमंत्री की रिहायश पर पक्का धरना शुरू होगा।

loksabha election banner

डिपो प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि जगराओं बस अड्डे पर पंजाब रोडवेज की 75 बसें है, जिसमें से केवल 12 बसें ही चलीं, जिनके ड्राइवर व कंडक्टर रेगुलर हैं। पनबस, पीआरटी व पंजाब रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर जाने से महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं को आधार कार्ड पर फ्री सफर की सुविधा दी है। अधिकतर सरकारी बसों के हड़ताल पर जाने से महिलाओं को सरकारी बसों में सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ा। उपप्रधान जज सिंह, कोषाध्यक्ष मुहम्मद रफी, गुरनैब सिंह सहायक सचिव, चेयरमैन जसपाल सिंह ने बताया कि पंजाब के सारे विभागों को जहां सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं सरकार बनने पर सब वादे भूल जाती है। जगराओं बस अड्डे पर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगें नही मानती तो संघर्ष तेज होगा।

इस मौके पर सीटू नेता प्रकाश हिस्सेवाल, कामरेड यूनियन पैंशन से अनूप कुमार, पृथपाल सिंह, अवतार सिंह गगड़ा, कुलदीप सिंह गिदड़विडी,कर्मचारी दल के सुखपाल गुरदीप सिंह, पनबस यूनियन प्रेस सचिव बूटा सिंह ,दविदर सिंह, सुरिदर सिंह, अमरजीत सिंह, उरमनदीप सिंह, वरिदरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जतिदर सिंह, कमलजीत सिंह, प्रदीप कुमार, राज खान ,वर्कशाप स्टाफ, गुरदीप सिंह मल्ली, हरप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, सुखवीर सिंह, हरबंस सिंह, हरदेव सिंह, हरमहिदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.