Weather Update Ludhiana : तेज हवाअाें ने बढ़ाई ठिठुरन, नवंबर के पहले सप्ताह के बाद बढ़ेगी सर्दी
Weather Update Ludhiana मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नवंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंड और जोर पकड़ेगी। सुबह में हवा की वजह से ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले तीन दिनों से सुबह में रोजाना दाे किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।
लुधियाना, जेएनएन। Weather Update Ludhiana : महानगर में ठंड दस्तक दे चुकी है। इस समय सुबह व शाम को अब हल्की ठंड महसूस हाेने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नवंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंड और जोर पकड़ेगी। सुबह में हवा की वजह से ठंड का अहसास हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से सुबह में रोजाना दाे किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नार्थ वेस्ट हवाएं चल रही है।
मंगलवार सुबह भी सात बजे के करीब सुबह पांच से सात बजे के बीच हवाएं चल रही थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेलिसयस था। जिससे सैर करने वालों व राहगीरों को हल्की ठंड महसूस हो रही थी।
हालांकि आठ बजे धूप तेज होने पर पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेलिसयस के आसपास पहुंच गया। पीएयू मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान की मानें तो आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहेेगा। इसके साथ ही अगले कुछ दिनाें में ठंड अपना असर दिखा सकती है।