पत्नी बच्चों संग गई थी मायके, पति ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या
मृतक की पत्नी ने बताया कि जसवीर शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था और अकसर आत्महत्या करने की धमकी देता रहता था।
लुधियाना, जेएनएन। सावन विहार कालोनी में एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सावन विहार कालोनी निवासी 57 वर्षीय जसवीर सिंह के रूप में हुई है और वह पेशे से ड्राइवर था। जसवीर सिंह पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। मृतक की पत्नी एक दिन पहले ही अपने मायके गुरदासपुर गई थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि जसवीर शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था और अकसर आत्महत्या करने की धमकी देता रहता था।
बीते दिन वह अपने बच्चों को साथ लेकर अपने मायके घर गुरदासपुर चली गई थी। वहीं, मृतक के दोस्त सुरजीत सिंह ने बताया कि जसवीर ने उसे रात लगभग एक बजे फोन किया था और कहा था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है।
जब उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना जमालपुर के प्रभारी हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साथ वाले घर की दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो जसवीर सिंह का शव रस्सी से लटका हुआ।
व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
लुधियाना, जेएनएन। प्रेम कॉलोनी के व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक मुकेश कुमार है। वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ यहां पर रहता था। मुकेश गोल गप्पे व चाट की रेहड़ी लगाता था। लॉकडाउन के कारण कामकाज ठप हो गया था। इसी बीच बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया। इसके चलते मानसिक परेशान रहने लग पड़ा। गत रात्रि छत पर सोने चला गया। सुबह बेटी ने देखा कि रस्सी पर उसका शव लटक रहा था। थाना जमालपुर प्रभारी हरजिंदर सिंह के अनुसार शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें