घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर निगला जहरीला पदार्थ, पटियाला के अस्पताल में माैत
शहर के गुरुदेव नगर में मंगलवार देर रात पति ने घरेलू विवाद में चलते पति ने पत्नी की हत्या कर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के गुरुदेव नगर में मंगलवार देर रात पति ने घरेलू विवाद में चलते पति ने पत्नी की हत्या कर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। मृतका की पहचान ज्योति (32) के रूप में हुई है। पति मुनीश कपड़े प्रेस करने का काम करता है। मृतका के तीन बच्चे है। फिलहाल मुनीश को पटियाला रेफर किया गया है, जहां उसकी माैत हाे गई। थाना पांच नंबर डिवीजन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ज्योति पति के साथ गुरदेव नगर में एनआरआइ के घर पर रह रही थी। देर रात किसी बात को लेकर दाेनाें में झगड़ा हो गया और पति ने दात से शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। महिला द्वारा शाेर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना डिवीजन नंबर पांच प्रभारी रिचा कुमारी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्राइम सीन का जायजा लेने के बाद शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में पहुंचा दिया है।