Move to Jagran APP

अशोक नगर में कैंची से गोद कर पत्नी की हत्या, जायदाद में हिस्से काे लेकर चल रहा था विवाद

सलेम टाबरी के अशोक नगर इलाके में पति ने कैंची से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने अाराेपित काे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:15 PM (IST)
अशोक नगर में कैंची से गोद कर पत्नी की हत्या, जायदाद में हिस्से काे लेकर चल रहा था विवाद
अशोक नगर में कैंची से गोद कर पत्नी की हत्या, जायदाद में हिस्से काे लेकर चल रहा था विवाद

लुधियाना, जेएनएन। सलेम टाबरी के अशोक नगर इलाके में पति ने कैंची से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने अाराेपित काे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान अशोक नगर की गली नंबर 6 निवासी जसवीर कौर (40) के रूप में हुई। आरोपित पति अवतार सिंह (43) है।

prime article banner

पुलिस ने मृतका के बेटे मनप्रीत सिंह (17) की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। बयान में मनप्रीत ने बताया कि वह दो भाई हैं। उसका दूसरा भाई सात साल का है। उसकी मां का मायका फगवाड़ा में है। उसका पिता लकड़ी का मिस्त्री है, जो लालची है। वह अकसर ससुरालियाें से जसवीर कौर के हिस्से की प्रापर्टी की मांग किया करता था। जिसके चलते वह अकसर मारपीट करता रहता था।

मारपीट से तंग आकर किया था अदालत में केस दायर

मारपीट से तंग आकर जसवीर कौर ने अवतार सिंह के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। 29 जून की शाम 6.30 बजे उसकी मां ने अदालत की और से भेजा नोटिस उसके पिता को दिया। जिसे देखते ही वो आग बबूला हो गया। उसने जसवीर कौर के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। अवतार सिंह ने सीढ़ी पर खड़ी जसवीर कौर को धक्का देकर जमीन फेंक दिया। उसके गिरते ही आरोपित ने कैंची से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह लहूलुहान हो गई। इलाज के लिए उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.