पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियां लंबे समय तक क्यों जीती हैं.. स्वामी निगम बोध तीर्थ ने बताया राज
पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियां लंबे समय तक जीती है। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में विधुर से ज्यादा विधवाएं है। इसका कारण ये है कि स्त्रियां समर्पण में और मर्द अकड़ में जीते है। जो अकड़ में जीता है वह जल्दी टूटता है।
लुधियाना, जेएनएन। भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेद मंदिर में वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज की अध्यक्षता में सत्संग सभा का आयोजन किया गया। स्वामी निगम बोध तीर्थ ने कहा कि दुनिया का एक सीधा सा नियम है कि जहां इंसान को कुछ मिल सकता है, जोर लगाओ तो कुछ और मिल सकता है। किस्मत साथ दे तो बहुत कुछ मिल सकता है। लेकिन सब कुछ कभी नहीं मिलता।
वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ से आशीर्वाद लेते भक्त।
उन्होंने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियां लंबे समय तक जीती हैं। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में विधुर से ज्यादा विधवाएं है। इसका कारण ये है कि स्त्रियां समर्पण में और मर्द अकड़ में जीते है। जो अकड़ में जीता है, वह जल्दी टूटता है। दांत जल्दी टूटते है। स्वामी देवेश्वारनंद तीर्थ ने कहा कि जिस प्रकार चंदन को अधिक रगड़ने से आग भी निकल सकती है। उसी प्रकार कभी ऐसे व्यंग्य न करो, जो अपने लिए हानिकारक हो। होनी होकर रहती है। कर्म गति टाले नहीं टलती। संसार में कर्म भोगकर ही छुटकारा मिलता है।
-------------------
यह भी पढ़ें : ‘समय बर्बाद करना यानि जिंदगी बर्बाद करना’
लुधियाना। सतलुज किनारे स्थित शनि गांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सभा में शून्य प्रभु ने कहा कि जिस तेजी से आजकल वेब सीरीज का मार्केट बढ़ा है। उससे यह साबित होता है कि हमारे पास बर्बाद करने के लिए बहुत समय है। जब हम हिंसा आदि से भरे सीरियल देखते हैं, तो हमारे पर इनका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। मनोरंजन जरूरी है, परंतु हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम कोई खेल खेले या टहलते रहें या दोस्तों से मिले और साकारात्मक चर्चा करें। दूसरे लोग क्या कर रहे हैं, उसमें समय बर्बाद न करें।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें