श्रीमद्भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु
ग्यासपुरा की न्यू सम्राट कालोनी में प्रधान बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है।
संसू, लुधियाना : ग्यासपुरा की न्यू सम्राट कालोनी में प्रधान बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा वाचक पं. विजय पांडेय ने श्रीकृष्ण जन्म लीला का वर्णन किया। श्रीकृष्ण के जन्म पर श्रोता जमकर झूमे।
कथा वाचक पं. विजय पांडेय ने कहा कि जीव जब साधना करने बैठ जाता है तब संसार रूपी हथकड़ीयां और पैरों की बेड़ियां टूट जाती हैं और ईश्वर के प्रेम के दरवाजे खुल जाते हैं। भगवान कभी जन्म नहीं लेते, अवतार धारण करते हैं, प्रगट होते हैं। उन्होंने देवकी-वासुदेव प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया।
इस दौरान श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, गाते हुए जमकर झूमे। कथा विश्राम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।