Weather Update Ludhiana : लुधियाना में सर्दी की दस्तक, सुबह-सुबह चल रही ठंडी हवाएं
Weather Update Ludhiana लाेग भी माैसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बाजाराें में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई है। बुधवार सुबह भी 11 बजे के करीब अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह हल्की हवाएं भी चल रही थी।
लुधियाना, जेएनएन। Weather Update Ludhiana : माैसम में अचानक बदलाव से ठंडक का अहसास हाेने लगा है। पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ हाेने से सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। हालांकि दोपहर को गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सुबह का आैसतन तापमान 17 डिग्री सेल्सियस एवं दोपहर का 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।
लाेग भी माैसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बाजाराें में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई है। बुधवार सुबह भी 11 बजे के करीब अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह हल्की हवाएं भी चल रही थी। पीएयू मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। शाम पांच बजे के बाद से गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाती है और रात में हल्की हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
इस बारे में पीएयू के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार इस बार सर्दी जल्दी आएगी। इसके कई कारण है। एक तो मानसून की विदाई हो चुकी है। बारिश भी जल्दी खत्म हो गई।अब उत्तरी पशिचमी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जब उत्तर से हवाएं शुरू हो जाती है, तो यह सर्दी आने का संकेत है।