Move to Jagran APP

Weather Update: बदलने लगा मौसम का मिजाज, 7°C तक लुढ़का पारा

पहाड़ी इलाकों में दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी व सूबे में ओलावृष्टि और बारिश से दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस (°C) गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदल गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:49 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 01:49 PM (IST)
Weather Update: बदलने लगा मौसम का मिजाज, 7°C तक लुढ़का पारा
Weather Update: बदलने लगा मौसम का मिजाज, 7°C तक लुढ़का पारा

जेएनएन, लुधियाना। पहाड़ी इलाकों में दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी व सूबे में ओलावृष्टि और बारिश से दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस (°C) गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को बारिश से सुबह व शाम के समय हवाओं के प्रभाव के चलते ठंड का अहसास भी हुआ।

loksabha election banner

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.1°C व न्यूनतम तापमान 19.3°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात °C कम था। इसी तरह बठिंडा का अधिकतम तापमान 27.4°C व न्यूनतम तापमान 19.6°C रिकॉर्ड किया गय। यहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से 7 °C कम था।

राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 26.6°C व न्यूनतम तापमान 19.8°C रिकार्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 5°C कम दर्ज किया गया। जालंधर में अधिकतम तापमान 27.8, न्यूनतम तापमान 18.5, लुधियाना में अधिकतम तापमान 28.4, न्यूनतम तापमान 18.5, पटियाला में अधिकतम तापमान 28.6 व 19.8°C दर्ज किया गया।

पीएयू की मौसम वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार रोहतांग व दूसरे पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवा के चलते मैदानों में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

बारिश व ओलावृष्टि के कारण मालवा क्षेत्र के बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का व फरीदकोट आदि जिलों में तेज हवा चलने, भारी बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बठिंडा के गांव चोटिया, बुर्ज मानशाहिया का दौरा करने पर पता लगा कि इन गांवों में 700 एकड़ के करीब धान की फसल खराब हुई है।

किसान अमृतपाल सिंह, जंगीर सिंह, जगरूप सिंह, मक्खन सिंह, गुरदीप सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की है कि फसलों के हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। फाजिल्का में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला प्रधान परगट सिंह चक्कपक्खी ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.