Move to Jagran APP

Weather Update Ludhiana : लुधियाना में सुबह निकली तेज धूप, दोपहर में छाएंगे बादल; बारिश की संभावना

लुधियाना में मंगलवार सुबह छह बजे के करीब काफी देर तक बादल गरजे। लेकिन सात बजे के बाद अचानक धूप निकल आई। मौसम विभाग की मानें तो आज दोपहर को बादल छा सकते हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 09:13 AM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में सुबह निकली तेज धूप, दोपहर में छाएंगे बादल; बारिश की संभावना
लुधियाना में आज दोपहर को बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार सुबह छह बजे के करीब काफी देर तक बादल गरजे। मौसम ऐसा बन गया था, जैसे आज जमकर बारिश होगी। बादलों की वजह से ठंड का एहसास भी हुआ।।लेकिन सुबह सात बजे के बाद बादल गायब हो गए और बादलों को चीरते हुए धूप निकल आई। उसके बाद धूप तेज होती गई। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पारा 25 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही थी। मौसम विभाग के पूर्वांमान की माने तो आज दोपहर में बादल छाएं रह सकते हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- उद्यमी पंकज मुंजाल बोले- E-Cycle की बेहतर नीति न होने से 2026 तक होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान

शहर में कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बुधवार से मानूसन की विदाई हो जाएगी। लेकिन जाते जाते मानसून बरस कर जाएगा। कल भी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और पारा चढ़ेगा। कृषि माहिरों का कहना है कि अब धूप का निकलना बेहद जरूरी है।क्योंकि धान की कटाई चल रही है।

वहीं डॉ. भूपेंद्र सिंह की मानें तो मौसम में उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह से वायरल बुखार, नजला, जुकाम और गला खराब होने के चांस ज्यादा है। इसके अलावा दूषित पानी से पेट की बीमारियां भी हो सकती है। कृषि अधिकारी का कहना है कि धान की फसल पक चुकी है। इन दिनों इसे धूप लगने की जरूरत है। अगर बरसात होती है तो  फसल को नुकसान हो सकता इन दिनों तेज हवाएं चल रही फसल के लिए नुकसानदायक है।

यह भी पढ़ें-  JEE Advanced 2021: आज अपलोड हो सकती रिस्पांस शीट, 15 अक्टूबर तक जारी होगा परीक्षा परिणाम

यह भी पढ़ें- Ludhiana Today 05 Actober 2021 : जीतो लुधियाना लेडीज विंग का कार्निवाल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.