Move to Jagran APP

Weather Update: लुधियाना में दस साल का रिकॉर्ड टूटा, दो दिन में 43 मिमी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दस साल में जितनी बारिश पूरे दिसंबर महीने में नहीं हुई उससे कहीं अधिक बारिश इस साल दो दिन में ही हो गई।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 02:51 PM (IST)
Weather Update: लुधियाना में दस साल का रिकॉर्ड टूटा, दो दिन में 43 मिमी बारिश
Weather Update: लुधियाना में दस साल का रिकॉर्ड टूटा, दो दिन में 43 मिमी बारिश

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब में शुक्रवार को दूसरे दिन भी दिनभर बारिश होती रही। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे अधिकतम तापमान में सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन व रात के तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। लुधियाना में दिसंबर में बारिश का दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के प्रभाव के चलते जमकर बारिश हुई। ठंड में सावन जैसी रिमङिाम फुहारें देखकर लोग भी हैरान हैं।

loksabha election banner

वीरवार की तरह शुक्रवार को भी पूरे दिन तेज हवाओं के बीच बारिश जारी रही। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शहर में वीरवार रात्रि सात बजे के बाद से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक 43 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दस साल में जितनी बारिश पूरे दिसंबर महीने में नहीं हुई, उससे कहीं अधिक बारिश इस साल दो दिन में ही हो गई। दिसंबर में सामान्य तौर पर 16 मिलीमीटर बारिश होती है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट व बठिंडा में तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है।

आलू को नुकसान, गेहूं के लिए वरदान

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. केके गिल ने बताया कि बारिश से आलू की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद है।

दिन व रात के तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस का अंतर

ठंडी हवाओं के बीच शुक्रवार को हुई बारिश ने दिन और रात के तापमान के अंतर को मिटा दिया। अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन व रात के तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस कम का अंतर था। दिसंबर में अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 20 डिग्री सेल्सियस होता है। चूंकि अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम था तो दिन में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

बाजार पड़े ठंडे, आज भी बारिश की संभावना

कड़ाके की ठंड से लोग घरों व दफ्तरों में दुबके रहे। बाजारों में चहल पहल न के बराबर थी। पीएयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेस प्रभावी तौर पर सक्रिय था। इसी वजह से इतनी अधिक बारिश हुई है। शनिवार को भी बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है।

बिजली कट ने परेशान किए लोग

शहर में दो दिन से हो रही बारिश ने जहां कंपकंपी बढ़ा दी हैं। वहीं अधिकतर इलाकों में 15 घंटे से ज्यादा लगे बिजली कट ने लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर दिया। वीरवार शाम सात बजे से ही जालंधर बाइपास, जस्सियां रोड, बहादुर के रोड, शिव पुरी रोड, न्यू शिव पुरी, संतोख नगर, जसवंत नगर, विजय नगर, सेखेवाल, नूरवाला रोड, काकोवाल रोड, कुलदीप नगर, बस्ती जोधेवाल, राहों रोड, सुभाष नगर, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, चंडीगढ़ रोड, मोती नगर, मुंडियां कलां, जमालपुर, शेर पुर, डाबा रोड, सलेम टाबरी, हैबोवाल कलां, हंबड़ां रोड, किचलू नगर, घुमार मंडी, कॉलेज रोड, पखोवाल रोड तथा फिरोजपुर रोड पर कई इलाकों में बिजली के अघोषित कट से लोगों को परेशान देखा गया। 

पीएयू में चार घंटे बंद रही बिजली

बिजली कट का पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में भी देखने को मिला। यहां बाद दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। वैकल्पिक व्यवस्था न होने की वजह से कई विभागों का काम ठप रहा। कर्मचारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बरसात के दिनों उन्हें अक्सर ऐसे हालातों का सामना करना पड़ता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.