Weather Forecat Ludhiana: लुधियाना में सुबह हल्की धुंध, फिर तेज धूप निकली
Weather Forecat Ludhiana महानगर में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई। सुबह छह बजे के करीब धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब साढ़े सात बजे से सूर्य देव के दर्शन हुए और तेज धूप खिल गई।
लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecat Ludhiana: महानगर में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई। सुबह छह बजे के करीब धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब साढ़े सात बजे से सूर्य देव के दर्शन हुए और तेज धूप खिल गई। सुबह पौने नौ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पीएयू मौसम विभाग की हेड डा. प्रभजोत कौर के अनुसार आने वाले दो दिन मौसम साफ रहेगा। चार दिसंबर से हल्के बादल आ सकते हैं।
डा. प्रभजोत कौर के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह से रात का तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। इस बार पिछले सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि अभी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। अगले सप्ताह तक यह गिरकर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।बता दे कि इस बार नवंबर में पिछले सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ी है।
दिन और रात का तापमान काफी नीचे तक आया है। 21 न्वम्बर को तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। ऐसा करीब 40 साल बाद हुआ था। फिर इसके बाद 22 न्वम्बर को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
वहीं कुछ लोग इस मौसम का आनंद शहर पार्कों और सुखना लेक पर बोटिंग कर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आज शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति कम है। वहीं भले ही दिन में तेज धूप निकली हुई हो लेकिन पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और वहां से शहर की ओर चल रही हवा की वजह से अभी सुबह और शाम के समय बढ़ी हुई है।