Move to Jagran APP

Weather forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, छह जून तक सुहाना बना रहेगा मौसम

Weather forecast वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इन दिनों सक्रिय है। इसके कारण मौसम सुहाना बना है। छह जून तक यह स्थिति बनी रहेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 02:21 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 02:21 PM (IST)
Weather forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, छह जून तक सुहाना बना रहेगा मौसम
Weather forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, छह जून तक सुहाना बना रहेगा मौसम

जेएनएन, लुधियाना। सूबे में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से रविवार को कई जिलों में तेज हवाओं के बीच बारिश हुई। इससे मौसम के मिजाज पूरी तरह से बदल गया। आज यानी सोमवार को भी मौसम सुहाना बना हुआ है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज भी पंजाब केे अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं।

loksabha election banner

पंजाब में अधिकतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा हैैै। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना में गत दिवस 42 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई और यहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दस डिग्री कम था। वहीं, पटियाला में 34.5, चंडीगढ़ में 3.2, अमृतसर में 0.1 व बठिंडा में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

हिसारए जेएनएन। झुलसा देने वाला नौतपा इस बार ठंडा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार चौथे दिन बारिश हुई। इसी कारण जम्मू के कटरा से भी ठंडा रोहतक रहा है। अंबाला, झज्जर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद समेत कई जिलों में हुई बारिश हुई। अंबाला में जलभराव की स्थिति बन गई। कटरा में दिन के समय 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम है।

हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। करनाल में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को हुई बारिश के बाद कई शहरों में जलभराव हो गया। प्रदेश के सभी जिलों में अंबाला में सर्वाधिक 11.9 एमएम तो हिसार में 10.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश आने का बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ रहा। इस पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण चार दिनों तक कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

छह तक सुहावना रहेगा मौसम

मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो छह जून तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हलकी बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

कहां कितना रहा तापमान

शहर            अधिकतम तापमान

बठिंडा            33.0

फिरोजुपर       32.7

पटियाला       31.6

अमृतसर      30.8

लुधियाना     30.2

जालंधर        29.0

सिरसा      34.2

हिसार        33.0

अंबाला      32.1

भिवानी      35.7

चंडीगढ़      31.9

पंचकूला     31.7

फरीदाबाद   34.6

गुरुग्राम     34.5

करनाल     31

कुरुक्षेत्र     31.7

नारनौल   32.0

रोहतक     28.3

(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें: Control Room से Physical Distancing का पालन न करने वालों पर नजर, अमेरिका में बसे भारतीय ने बनाया एप

यह भी पढ़ें: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ नोबल पहुंची आप सांसद मान के घर के बाहर, शिक्षामंत्री ने घर बुला लिया ज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब में धार्मिक स्थल किए जा रहे सैनिटाइज, श्रद्धालुओं की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

यह भी पढ़ें: भीख मांग कर भी शहंशाह है राजू, PM मोदी हुए मुरीद, जानें कैसे कर रहा कोरोना सं‍कट में दूसरों की मदद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.