Weather Forecast Punjab: पंजाब में दीवाली के दिन मौसम रहेगा साफ, एक हफ्ते तक खिलेगी तेज धूप
Weather Forecast Punjab लुधियाना में छाए बादल आखिरकार छंट गए। बुधवार सुबह धूप खिल उठी। धूप खिली तो पारा भी चढ़ा। सुबह आठ बजे के करीब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा भी बंद रही जिससे ठिठुरन से राहत रही।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Punjab: पंजाब में इस साल दीवाली को भी मौसम साफ रहेगा। विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 8 नवंबर के बाद मौसम करवट लेगा। इसके बाद राज्य में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है। हालांकि तब तक धान की कटाई का काम ज्यादातर निपट चुका होगा।
लुधियाना में छाए बादल आखिरकार छंट गए। बुधवार सुबह धूप खिल उठी। धूप खिली तो पारा भी चढ़ा। सुबह आठ बजे के करीब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा भी बंद रही, जिससे ठिठुरन से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले एक हफ्ते तक तेज धूप रहेगी। जिसकी वजह से दिन का पारा चढ़ेगा, जबकि रात में तापमान में गिरावट होगी।
यह भी पढ़ें-Punjab Politics: सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गांधी परिवार के आदेश पर हुआ था सिखों का नरसंहार
नवंबर के दूसरे हफ्ते तक कटाई हाेगी पूरी
जानकारी के मुताबिक नवंबर के दूसरे हफ्ते तक पंजाब में 80 प्रतिशत से अधिक धान की कटाई हो जाएगी और गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि इस बार अगर बारिश हुई ताे किसानाें काे खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें-Diwali 2021: लुधियाना के स्कूली बच्चाें ने पटाखों से की तौबा, क्लीन व ग्रीन दीवाली मनाने का दिया संदेश
खेताें में पराली काे आग लगाने से प्रदूषण का खतरा
विशेषज्ञों को डर है कि अगर इस तरह के मौसम में अगर किसान खेतों में पराली को आग लगाते हैं तो लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हवा नहीं चलने से पराली का धुंआ वातावरण में एक जगह स्थिर रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हाे सके किसानाें काे पराली नहीं जलानी चाहिए।
यह भी पढ़ें-Farmers Protest: अब पटियाला में किसानों ने फ्लैक्स बोर्ड पर लगी सीएम की फोटो पर कालिख पोती