Weather Update: लुधियाना में जमकर बरसा मानसून, दो अगस्त तक बारिश की संभावना
Weather Forecast पंजाब के कई जिलाें में बुधवार रात काे हुई बारिश से लाेगाें ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ समय से कई हिस्साें में तेज धूप और उमस भरी गर्मी पड़ रही थी।
लुधियाना, जेएनएन। प्रदेश में पिछले चार दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को देर रात हुई बारिश से राहत मिली है। दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक चलने से लाेग गर्मी से परेशान चल रहे थे। हालांकि बुधवार रात को जालंधर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। लुधियाना में वीरवार सुबह हुई बारिश से लाेगाें ने राहत की सांस ली।
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ का पूर्वानुमान है कि शु्क्रवार से मौसम बदलेगा और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार बुधवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। इसी तरह अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35, जालंधर में 34.5, लुधियाना में 34.2, पटियाला में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगह बादल छाए रह सकते हैं।