Weather Forecast Ludhiana: मार्च में भी मौसम के तेवर तल्ख, लुधियाना में 28 डिग्री तक पहुंचा दाेपहर का तापमान
Weather Forecast Ludhiana महानगर में गर्मी का कहर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों पारा और भी चढ़ेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मार्च में गर्मी अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में फरवरी के बाद मार्च में भी मौसम के तेवर तल्ख है। अभी से ही मई जून वाली गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अभी पूरा दिन बाकी है। हालांकि बीच बीच में हवा भी चल रही थी।
यह भी पढ़ें-लुधियाना के कंगलवाल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, नशे में हुए झगड़े के बाद दोस्तों ने कर दी थी हत्या
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों पारा और भी चढ़ेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मार्च में गर्मी अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जैसे फरवरी में हुआ। विभाग के मुताबिक इस साल बारिश नहीं हाेने के कारण गर्मी का ज्यादा प्रकाेप रहेगा। डाक्टराें ने भी लाेगाें काे तेज धूप में जाने से गुरेज करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में बुड्ढा दरिया के किनारे 2500 पेड़ लगाएंगे बाबा सेवा सिंह, NGT चेयरमैन ने किया अभियान का शुभारंभ
फरवरी में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तापमान
मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।