Move to Jagran APP

Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट

Weather Forecast Ludhiana मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब ठंड बढ़ने के साथ तापमान और गिरेगा। नवंबर के पहले सप्ताह से दिन और रात का पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा। कृषि माहिरों का कहना है कि ठंड से फसलों को फायदा होगा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 09:47 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट
लुधियाना में तापमान में आई गिरावट। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में ठंड का आगाज हो चुका है। सुबह सुबह लोग अब ठिठुरने लगे हैं। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे ही तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह छह बजे के करीब तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। सुबह के समय जो लोग सैर को निकले, वह ठिठुरते हुए दिखे। हालांकि लोगों ने गर्म कपड़े भी पहन रखे थे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-लुधियाना की MSME इंडस्ट्री के लिए अब फ्री लीगल सर्विसेज देगा सीआइसीयू, प्रोफेशनल लीगल टीम का गठन

रात का पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा

राहत की बात यह रही कि हवा बंद थी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब ठंड बढ़ने के साथ तापमान और गिरेगा। नवंबर के पहले सप्ताह से दिन और रात का पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा। कृषि माहिरों का कहना है कि ठंड से फसलों को फायदा होगा, बस अभी बारिश नही होनी चाहिए। मौसम विभाग ने 2 नवम्बर के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की संभावना जताई है। अगर अब बारिश हाेती है ताे तापमान में गिरावट आने के साथ ही सर्दी की दस्तक हाे जाएगी।

यह भी पढ़ें-पटियाला में चचेरी बहन की हत्या कर किया आत्महत्या का नाटक, बाद में एक और का किया मर्डर; ऐसे खुला राज

नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई हाेगी पूरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह धूप जरूरी है। क्योंकि धान की कटाई चल रही है। बीते दिनों हुई बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल के सूखने के लिए धूप जरूरी है। नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई पूरी हो जाएगी। पंजाब में इस बार मानसून के बाद भी जमकर बारिश हाेने से सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस समय अगर बारिश हाेती है ताे फसलाें काे भारी नुकसान हाेने की आशंका है।

यह भी पढ़ें-CTET 2021: आवेदन फार्म में करेक्शन करवाने के लिए विंडो खुली, तीन नवंबर को बंद होगा प्रोसेस, जानें पूरी डिटेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.