Move to Jagran APP

Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सोमवार सुबह तापमान 15 डिग्री रहा, ठंड का प्रकाेप बढ़ा

Weather Forecast Ludhiana मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो लुधियाना में कल ठंड बढ़ सकती है।क्योंकि दिन में बादल छाएँ रह सकते है। इसके साथ ही करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 08:56 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सोमवार सुबह तापमान 15 डिग्री रहा, ठंड का प्रकाेप बढ़ा
शहर में अब ठंड बढ़ने लगी है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में अब ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सुबह छह बजे के करीब तापमान 13 डिग्री था। सुबह के समय अब ठिठुरन महसूस हो रही है। सैर के लिए निकले लोगों ने स्वेटर, जैकेट पहनी थी। इसके बाद भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही थी। हालांकि, बाद में तेज धूप खिली।

loksabha election banner

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो लुधियाना में कल ठंड बढ़ सकती है।क्योंकि दिन में बादल छाए रह सकते है। इसके साथ ही करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।हालांकि राहत की बात ये है कि बारिश नहीं होगी। पहले वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि बारिश भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन का तापमान कम रहेगा और रात का बढ़ेगा। शहर में अचानक ठंड का प्रकाेप बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। लाेग सुबह के समय पर सैर के लिए कम ही निकल रहे हैं। पार्काें में अब भीड़ नहीं देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें-देशविराेधी नारे लगा रहे कश्मीरी छात्रों का विरोध करना पड़ा भारी, बिहार के 4 छात्रों को हॉस्टल से निकाला; भाजपा ने जताई आपत्ति

नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई हाेगी पूरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह धूप जरूरी है। क्योंकि धान की कटाई चल रही है। बीते दिनों हुई बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल के सूखने के लिए धूप जरूरी है। नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई पूरी हो जाएगी। पंजाब में इस बार मानसून के बाद भी जमकर बारिश हाेने से सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस समय अगर बारिश हाेती है ताे फसलाें काे भारी नुकसान हाेने की आशंका है।

यह भी पढ़ें-रविवार को जली सीजन की सबसे ज्यादा पराली, पंजाब का AQI सामान्य से खराब, लुधियाना सबसे ज्यादा प्रदूषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.