Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में फिर हल्का कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन, एक्यूआइ में सुधार
Weather Forecast Ludhiana इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक धूप खिलेगी। लेकिन 12 दिसंबर से बादलों की एंट्री होगी। बारिश की भी संभावना जताई गई है।हालांकि हल्की बारिश ही होगी। जिससे ठंड में एकाएक बढ़ोतरी हो जाएगी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले में बुधवार सुबह बादलों ने फिर दस्तक दी। सुबह साढ़े आठ बजे तक धूप का अता पता नहीं था। तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस था। वहीं आज हल्का कोहरा भी छाया रहा। हवा भी चल रही थी। ऐसे में राहगीरों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स में अब थोड़ा सुधार आया है। सुबह सात बजे के करीब एयर क्वालिटी इंडेक्स 113 रहा। हालांकि अभी भी यह मॉडरेट कैटागिरी में है। जिसकी वजह से स्मॉग का प्रभाव जारी है।
दूसरी तरफ इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक धूप खिलेगी। लेकिन 12 दिसंबर से बादलों की एंट्री होगी। बारिश की भी संभावना जताई गई है।हालांकि हल्की बारिश ही होगी, जिससे ठंड में एकाएक बढ़ोतरी हो जाएगी।
दिन और रात का तापमान गिरने लगा
दिन और रात का पारा गिरेगा। इसके साथ ही शीतलहर भी चलेगी। विभाग की मानें तो पंजाब में बादलों की एंट्री होगी और फिर बारिश हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बारिश होती है तो यह फसलों के लिए ठीक रहेगी, तेज बारिश से नुकसान हो सकता है। दूसरा बारिश से स्मॉग से भी राहत मिल जाएगी। पंजाब में इस साल जमकर बारिश हाेने से लाेगाें ने राहत की सांस ली है। हालांकि दिवाली के बाद बारिश कम हाेने से माैसम शुष्क हाे गया है। इसके चलते माैसमी बीमारियाें का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शहर के अस्पतालाें में खांसी और बुखार के मरीजाें की संख्या एकाएक बढ़ गई है। यदि बारिश नहीं हुई ताे बीमारियाें का प्रकाेप और बढ़ सकता है, जिससे लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-दहेज कम देने पर वर पक्ष का बरात लाने से इंकार, लुधियाना के थाने में लड़की के रिश्तेदाराें का हंगामा