Move to Jagran APP

भाजपा की सूची का इतंजार करते रहे दावेदार, लिप से बात न बनने पर लटका एलान

अकाली दल आम आदमी पार्टी कांग्रेस यहां तक कि संयुक्त समाज मोर्चा भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुके हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी अभी तक सबसे पीछे चल रही है। भाजपा से टिकट के दावेदार कई दिनों से दिल्ली की तरफ नजरें गड़ाए बैठे हुए हैं लेकिन हाईकमान ने अभी तक लिस्ट नहीं जारी की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 01:56 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 01:56 AM (IST)
भाजपा की सूची का इतंजार करते रहे दावेदार, लिप से बात न बनने पर लटका एलान
भाजपा की सूची का इतंजार करते रहे दावेदार, लिप से बात न बनने पर लटका एलान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : अकाली दल, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस यहां तक कि संयुक्त समाज मोर्चा भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुके हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी अभी तक सबसे पीछे चल रही है। भाजपा से टिकट के दावेदार कई दिनों से दिल्ली की तरफ नजरें गड़ाए बैठे हुए हैं, लेकिन हाईकमान ने अभी तक लिस्ट नहीं जारी की है। वीरवार को भाजपाइयों को पूरी उम्मीद थी कि भाजपा हाईकमान प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुई। भाजपा ने उत्तराखंड व गोवा के उम्मीदवारों की सूची जारी की तो लुधियाना से टिकट के दावेदारों को कुछ उम्मीद जगी। दिन पर दावेदार हाईकमान के साथ संपर्क साधते रहे, लेकिन देर शाम सूचना मिली कि उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को घोषित की जाएगी।

loksabha election banner

भाजपा की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बुधवार देर रात तक बैठक हुई और उम्मीद की जा रही थी कि वीरवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। बुधवार तक भाजपा के लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चा चल रही थी। बताया जा रहा है कि भाजपा ने गठबंधन के बजाय बैंस बंधुओं को भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने को कहा, जिसे उन्होंने नकार दिया। उसके बाद बैंस बंधु कुछ सीटों की डिमांड करते रहे, लेकिन भाजपा ने गठबंधन से इंकार कर दिया। इसकी वजह से लुधियाना की कुछ सीटों पर बुधवार देर रात तक सहमति नहीं बनी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो वीरवार को उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं और शुक्रवार दोपहर तक सूची जारी कर दी जाएगी। ऐसे में भाजपा में टिकट के दावेदारों का इंतजार एक दिन और बढ़ गया।

प्रदेश महासचिव बोले, जिताऊ उम्मीदवारों को ही मिलेगा टिकट

भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी ने अलग-अलग हलकों का सर्वे करके भी रिपोर्ट ली थी, जिसके बाद जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर दावेदारी जताते रहे भाजपा नेता

वीरवार को भाजपा की सूची तो नहीं जारी हुई, लेकिन भाजपा नेता पूरा दिन इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग हलकों से अपनी दावेदारी जताते रहे। इसके अलावा देर शाम तक शहर में अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की चर्चा होती रही। चर्चा ये भी रही कि प्रवीण बांसल को एक बार फिर से उत्तरी हलके से उतारा जा रहा है। खैर, कुल मिलाकर अब दावेदारों का फैसला शुक्रवार तक बढ़ गया है।

इन हलकों से यह नेता हैं दावेदार

लुधियाना पूर्वी: पुष्पेंदर सिगल, रविदर वर्मा, योगेंद्र मकोल, राकेश कपूर, राजेश्वरी गोसाईं, हरबंस लाल फैंटा, नवल जैन। इसके अलावा लोक कांग्रेस पार्टी के जगमोहन शर्मा।

लुधियाना पश्चिमी: बिक्रमजीत सिंह सिद्धू, सुनील मौदगिल, संदीप कपूर, विनीत पाल मोंगा

लुधियाना उत्तरी: जीवन गुप्ता, अनिल सरीन, राजीव कतना, अरविदर खन्ना, महेश दत्त शर्मा

लुधियाना दक्षिणी: सुरेंद्र शर्मा, रजनीश धीमान, गुरदीप गोशा

लुधियाना केंद्रीय: प्रवीण बांसल, गुरदेव शर्मा देबी, दिनेश सरपाल, राजेश्वरी गोसाईं, डोली गोसाई, संजय कपूर

आत्म नगर: लोक कांग्रेस पार्टी के प्रेम मित्तल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.