Move to Jagran APP

लुधियाना के ग्यासपुरा में 10वां विशाल मां भगवती जागरण करवाया, 'चुनरिया लंदन से लाएंगे' पर खूब झूमे श्रद्धालु

लुधियाना में न्यू गणपति मेंबर क्लब की तरफ से ग्यासपुरा में मां भगवती जागरण करवाया गया। इससे पहले जागरण 23 अक्तूटबर को बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा था। 23 अक्टूबर को 101 महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा जागरण स्थल से निकाली गई थी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 11:18 AM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 11:18 AM (IST)
लुधियाना के ग्यासपुरा में 10वां विशाल मां भगवती जागरण करवाया, 'चुनरिया लंदन से लाएंगे' पर खूब झूमे श्रद्धालु
लुधियाना के ग्यासपुरा में मां भगवती जागरण करवाया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में न्यू गणपति मेम्बर क्लब की तरफ से ग्यासपुरा बिजली घर के सामने दसवां विशाल मां भगवती जागरण धूमधाम से करवाया गया। बारिश के कारण 23 अक्टूबर को मां का जागरण स्थगित कर दिया गया था। 23 अक्टूबर को 101 महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा जागरण स्थल से निकाली गई जो जीटी रोड ग्यासपुरा, सुआ रोड, हरगोविन्द नगर, सतपाल चौक होते हुए पुनः जागरण पंडाल में स्थगित हुई। पंडित नन्दलाल शुक्ला ने वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्चना करवाई। एक घण्टे तक कार्यक्रम होने के बाद मूसलाधार बारिश होने के कारण जागरण को स्थगित कर दिया गया।

loksabha election banner

वहीं जागरण 28 अक्टूबर को श्रद्धापूर्वक करवाया गया। विशेष रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के मुख्य सलाहकार चन्द्रभान चौहान, पूर्व मेयर स्वर्गीय हाकम सिंह ग्यासपुरा के बड़े बेटे गुरमुख सिंह ग्यासपुरा ने पहुंच कर माथा टेका, जिन्हें आयोजकों की तरफ से मां की चुनरी व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। नीलम शारदा सुजीत झा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से मां का गुणगान पूरी रात किया गया। वहीं गोपालगंज बिहार से आई प्रसिद्ध गायिका प्रियंका ने मां की महिमा का गुणगान किया। गोपालगंज बिहार से आई मशहूर भोजपुरी गायिका प्रियंका पांडेय के भोजपुरी भजनों 'पनवा नियन मईया पातर बाड़ी' 'चलो रे सखिया माई मंदिरवा' पर श्रद्धालु खूब झूमें।

प्रसिद्ध गायक सुजीत झा, गायिका नीलम शारदा के भजन चुनरिया लंदन से लाएंगे मां का जगराता कराएंगे पर महिला श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। गायक सुरजीत झा के भजन 'मुझे रास आ गया है तेरे दर से सर झुकाना' भक्त खूब नाचे। जागरण में मां भगवती, राधा रानी, भगवान भोले मां पार्वती की झांकियां भी प्रदर्शित की गई। अस दौरान अटूट भंडारा चलता रहा। इस मौके पर आयोजक हृदयानन्द सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू, शंकर, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, टूनटून पटेल, उमेश केशरी, मुकेश कुमार, दलजीत वर्मा, नीलम वर्मा, जगरनाथ तिवारी, मंटू बंगाली, शंभु,  सपना देवी, प्रतिमा देवी, अंजू देवी सहित क्लब के अन्य सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.