तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बन के खिल जावां..
आन इंडिया मेरी शान इंडिया.. इन देशभक्ति के गीतों पर मेंबरों ने ग्रुप परफॉर्मेस दी।
जासं, लुधियाना : आन इंडिया, मेरी शान इंडिया, जान इंडिया, अतुल इंडिया..आई लव माई इंडिया..। इन देशभक्ति के गीतों पर मेंबरों ने ग्रुप परफॉर्मेस दी। इसके जरिए उन्होंने संदेश दिया कि बेशक यहां कई धर्मो के लोग रह रहे हैं पर हम सब भारतीय हैं। यही एकता भाईचारे को और मजबूत करती हैं।
मौका था शुक्रवार को विक्ट्री लेडीज क्लब की ओर से भारत नगर चौक के एक होटल में आयोजित किए गए गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन का। क्लब की उमा शर्मा, आदया, बलजीत कौर, नीना, नरिदर संधू और अनित कौर जौली ने देशभक्ति से ओतप्रोत और भाईचारे का संदेश देती शानदार प्रस्तुति दी। वहीं उमा शर्मा और अनित ने परफॉर्मेस दी जिसमें भारत-पाकिस्तान दिखाते हुए संदेश दिया कि दोनों देशों की बहनें एक होना चाहती हैं पर सीमा पर बनाई गई दीवार उन्हें एक नहीं होने देतीं। 'गुआंडणे-गुआंडणे सोहणी गुआंडणे' गीत के जरिए दोनों ने यह परफॉर्मेस दी।
इसके अलावा छोटी बच्ची आइना ने केसरी फिल्म के गीत 'ए मेरी जमीं अफसोस नहीं, जो तेरे लिए सौ दर्द सहे, महफूज रहे तेरी आन सदा, चाहे जान मेरी ये रहे न रहे, तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बन के खिल जावां, इतनी सी है दिल की आरजू..' पर डांस प्रस्तुत किया। बच्ची की इस परफॉर्मेस पर सभी मेंबरों की तालियों से सारा हॉल गूंज उठा। इससे पहले क्लब की अध्यक्ष रमा शौरी ने मुख्य मेहमान पार्षद राशि अग्रवाल का स्वागत किया। सेलिब्रेशन के दौरान पूरे हॉल को तिरंगे और गुब्बारों के साथ सजाया गया। इस मौके पर तंबोला गेम भी खेली गई जो गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन पर आधारित रही।