Move to Jagran APP

राम काज करिबे को आतुर... विहिप ने पंजाब में 16 दिन में जुटाई 9.23 करोड़ रुपये की राशि

पंजाब में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 16 दिन में ही 9.23 करोड़ रुपये की राशि जुटाई जा चुकी है। विहिप की टोलियां घर-घर जाकर धन जुटा रही है। अभी दस गुणा अधिक धनराशि एकत्र होने की उम्मीद है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 10:00 AM (IST)
राम काज करिबे को आतुर... विहिप ने पंजाब में 16 दिन में जुटाई 9.23 करोड़ रुपये की राशि
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 16 दिन में 9.23 करोड़ रुपये की राशि जुटाई।

जेएनएन, लुधियाना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पंजाब से भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की टोलियों ने धन संग्रह के लिए जनजागरण कार्यक्रम शुरू किया तो लोग बढ़चढ़कर सहयोग देने के लिए आगे आए। विहिप की टोलियों ने श्रीराम मंदिर के लिए 16 दिन में ही 9.23 करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए हैं। यह राशि मंदिर ट्रस्ट को भी भेज दी गई है। अब विहिप की टोलियों ने घर-घर जाकर धन संग्रहण शुरू कर दिया है। इस मुहिम के बाद इस राशि में 10 गुना तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

धन संग्रह कार्यक्रम के पंजाब प्रदेश संयोजक राम गोपाल टोलियों ने धन संग्रह शुरू कर लिया है और जिस तरह से लोग दान देने को आगे आ रहे हैं उससे उम्मीद है कि पंजाब की श्रीराम मंदिर निर्माण में एक बड़ी हिस्सेदारी होगी। सभी धर्मों के लोग व धार्मिक संस्थाएं अपना योगदान दे रही हैं।

इस तरह राम मंदिर के लिए हुआ धन एकत्रित

तारीख (जनवरी) राशि (रुपयों में)

16                       8,17,130

17                       5,99,350

18                     29,75,017

19                     55,04,394

20                     36,23,449

21                     72,43,611

22                     27,25,034

23                     36,66,351

24                     51,96,452

25                  1,18,17,192

26                  1,20,39,844

27                     50,03,118

28                     72,32,609

29                     54,48,971

30                  1,13,26,357

31                     70,85,270

श्रीराम मंदिर की भव्यता

  • 70 एकड़ में बनेगा श्रीराम मंदिर
  • 67 एकड़ में म्यूजियम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और भगवान गणेश के मंदिर बनेंगे।
  • 1989 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर का माडल बनाया था।
  • 161 फीट ऊंचा होगा श्रीराम मंदिर। पांच मंडप और एक मुख्य शिखर होगा।
  • 128 फीट थी पहले मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई।
  • 212 खंभे होंगे मंदिर में जिसमें से पहली मंजिल में 106 और दूसरी मंजिल में 106 खंभे बनाए जाएंगे।
  • 16 मूर्तियां प्रत्येक खंभे पर होंगी। मंदिर में दो चबूतरे भी होंगे।
  • मंदिर निर्माण में तीन या साढ़े तीन साल का वक्त लगेगा।
  • भू-तल में सिंहद्वार, गर्भगृह, नृत्यद्वार, रंगमंडप बनेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.