Move to Jagran APP

पार्षद के खिलाफ रेहड़ी वालों ने दिया धरना, लगाए ये अरोप

रेहड़ी हटाने को लेकर विवाद के बाद लोगों ने थाना डिवीजन 7 के बाहर पार्षद विनीत भाटिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका अारोप है कि गरीब रेहड़ी वालों से पैसे मांगे जा रहे हैं।

By Edited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:13 AM (IST)
पार्षद के खिलाफ रेहड़ी वालों ने दिया धरना, लगाए ये अरोप
पार्षद के खिलाफ रेहड़ी वालों ने दिया धरना, लगाए ये अरोप

जागरण संवाददाता, लुधियाना: रेहड़ी हटाने को लेकर विवाद के बाद लोगों ने थाना डिवीजन 7 के बाहर पार्षद विनीत भाटिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका अारोप है कि गरीब रेहड़ी वालों से पैसे मांगे जा रहे हैं और न देने पर रेहड़ी हटवाई जा रही है। रेहड़ी वालों ने थाने के बाद में नगर निगम कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। थाने के बाहर आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी दविंदर भट्टी और अन्य ने कहा कि शुक्रवार सुबह वर्धमान के पास लगने वाली सब्जी मंडी से रेहड़ी हटा दी गईं।

loksabha election banner

इसके बाद लोगों ने सड़क किनारे पर रेहड़ी लगा दी। तभी पुलिस मौके पर आई और रेहड़ी वालों को हटा दिया। आक्रोशित रेहड़ी वालों ने जब रोष जाहिर किया तो पार्षद ने पहुंच कर उन्हें बुरा भला कहा। माहौल तनावपूर्ण हो गया। रेहड़ी वालों ने इक्ट्ठा होकर थाने के बाहर धरना लगा दिया और पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी दविंदर भट्टी ने बताया कि इसकी लिखित में शिकायत भी पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है। रेहड़ी वालों ने आरोप लगाया कि उनसे 100 रुपये प्रति रेहड़ी के हिसाब से पैसे मांगे जा रहे हैं। बल्ब लगाने के लिए पचास रुपए लिए जा रहे हैं। जब उनकी ओर इसका विरोध किया तो उनकी रेहड़ी हटवाई जा रही हैं।

सड़क पर जाम लगाते हैं रेहड़ी वाले

पार्षद विनीत भाटिया का कहना है कि ये लोग सड़क पर रेहड़ी लगाकर ट्रैफिक में बाधा डालते हैं। एरिया में जच्चा-बच्चा अस्पताल है। यहां एंबुलेंस अकसर जाम में फंस जाती हैं। पैसे मांगने के आरोप बिलकुल बेबुनियाद हैं। किसी ने भी रेहड़ी वालों से पैसे नहीं मांगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.