Move to Jagran APP

Oxygen Crisis: लुधियाना में Vardhman Steel ने बढ़ाई प्लांट की क्षमता, 2100 सिलेंडर गैस का होगा उत्पादन

Oxygen Crisis लुधियाना आक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में है लेकिन जिस हिसाब से लेवल थ्री के बेड बढ़ाए जा रहे हैं उससे आक्सीजन की डिमांड बढ़ने की संभावना है। कंपनी ने पहले 1000 से 1200 और फिर 1500 सिलेंडर गैस उत्पादन की क्षमता बढ़ाई थी।

By Edited By: Published: Mon, 03 May 2021 06:44 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 08:42 AM (IST)
Oxygen Crisis: लुधियाना में Vardhman Steel ने बढ़ाई प्लांट की क्षमता, 2100 सिलेंडर गैस का होगा उत्पादन
लुधियाना आक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Oxygen Crisis: अभी तक लुधियाना आक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में है, लेकिन जिस हिसाब से लेवल थ्री के बेड बढ़ाए जा रहे हैं, उससे आक्सीजन की डिमांड बढ़ने की संभावना है। इसलिए डीसी ने आक्सीजन का उत्पादन करने वाली वर्धमान इंडस्ट्री को अपनी क्षमता बढ़ाने को कहा है। वर्धमान स्टील जहां शुरु में 1000 सिलेंडर गैस रोजाना वहीं अब रोजाना 2100 सिलेंडर गैस का उत्पादन किया जा रहाहै। ऐसे में उन्हें ज्यादा से ज्यादा खाली सिलेंडरों की जरूरत होगी।

loksabha election banner

कंपनी ने पहले 1000 से 1200 और फिर 1500 सिलेंडर गैस उत्पादन की क्षमता बढ़ाई थी। वर्धमान इंस्ट्री में आक्सीजन के तीन प्लांट हैं, जिनमें से दो प्लांट अब पूरी तरह से मेडिकल आक्सीजन की सप्लाई देने में लग गए हैं। वर्धमान के सीओओ एके श्रीवास्तव पहले ही कह चुके हैं कि उनकी कंपनी 3000 सिलेंडर तक की सप्लाई प्रतिदिन दे सकती है।

डीसी वरिंदर शर्मा का आग्रह : अधिकृत माध्यम से ही लें सही जानकारी

लुधियाना। इंटरनेट मीडिया पर शेयर की जा रही गलत जानकारी से लोग गुमराह हो रहे हैं जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीसी वरिंदर शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रशासन के फैसले, आदेश और प्रबंधों की सही जानकारी सिर्फ अधिकृत माध्यम से ही लें। इसके लिए जिला लोक संपर्क दफ्तर के अधिकृत इंटरनेट मीडिया हैंडिल और पेजों के साथ जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और संजीवनी ग्रुप भी इस पेज पर लोगों को नियमित तौर पर कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.