Move to Jagran APP

पंंजाब विधानसभा चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा ने लक्खा सिधाना को मौड़ से बनाया उम्मीदवार

Punjab Chunav 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में संयुक्‍त समाज मोर्चा ने लक्‍खा सिधाना को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने लक्‍खा सिधाना को राज्‍य के मौड़ विधानसभा सीट से अपना प्रत्‍याशी बनाने की घोषणा की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM (IST)
पंंजाब विधानसभा चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा ने लक्खा सिधाना को मौड़ से बनाया उम्मीदवार
Punjab Chunav 2022: संयुक्‍त समाज मोर्चा ने लक्‍खा सिधाना को मौड़ सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़/ बठिंडा, जेएनएन। Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्‍न सियासी दल अपने उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे संयुक्त समाज मोर्चा ने अपने और उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने शनिवार को अपने 35 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्‍मीदवारोंं की सूची में लक्‍खा सिधाना का नाम भी शामिल है।  

loksabha election banner

लक्खा सिधाना 2020 मेंं गणतंत्र दिवस के दिन हुए लाल किला हिंसा के मुख्‍य आरोपितोंं में शामिल है 

संयुक्‍त समाज मोर्चा की इस सूची में शामिल लक्‍खा सिधाना लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपितों में भी शामिल है। लक्‍खा समाज मोर्चा ने बठिंडा जिले के मौड़ मंडी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। लक्खा सिधाना ने यहां 15 दिन पहले ही प्रचार शुरू कर दिया था। बता दें कि संयुक्त समाज मोर्चा में पंजाब के 22 किसान संगठन शामिल हैं। 

गौरतलब है कि दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी, 2020 को लाल किला में हुई हिंसा के मामले में लक्खा सिधाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद किसान संगठनों ने उसका बहिष्कार कर दिया था और इसके बाद सिधाना काफी समय तक फरार रहा। इस दौरान दिल्ली पुलिस उसकी पंजाब व हरियाणा सहित विभिन्‍न स्‍थानों पर तलाश करती रही और वह बीच-बीच में पंजाब के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक मंचों पर नजर आता रहा।

लक्खा सिधाना पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के काफी करीबी माना जाता रहा है। मनप्रीत सिंह बादल ने जब अपनी पार्टी बनाई थी तो उनकी पार्टी के टिकट पर लक्खा सिधाना ने भी चुनाव लड़ा था। मौड मंडी विधानसभा हलका पिछले चुनाव में तब चर्चा में आया था, जब कांग्रेस के प्रत्याशी व डेरा सिरसा के प्रमुख राम रहीम के समधी हरमंदर सिंह जस्सी की जनसभा में बम ब्लास्ट हो गया था। इस ब्लास्ट में सात लोगों की मौत हो गई थी।

इसके अलावा, मोर्चा ने बाघापुराना से भोला सिंह बराड़, सुल्तानपुर लोधी से हरप्रीत पाल सिंह विर्क,  कपूरथला से कुलवंत सिंह जोशन,  फतेहगढ़ चूड़ियां से बलजिंदर सिंह,  भोआ से युद्धवीर सिंह,  दीनानगर से कुलवंत सिंह,  गिल से राजीव कुमार लवली,  दसूहा से रामलाल संधू, आदमपुर से पुरुषोत्तम हीर, कोटकपूरा से कुलबीर सिंह मट्टा,  फरीदकोट से रविंद्र पाल कौर,  बलाचौर से दलजीत सिंह बैंस, अटारी से रेशम सिंह, खेमकरण से सुरजीत सिंह,  भुच्चो मलेरकोटल से एडवोकेट जुल्फिकार अली,  बस्सी पठाना से डॉ अमनदीप कौर, अमलोह से दर्शन सिंह बब्बी, जालंधर नॉर्थ से देशराज जस्सल, जालंधर कैंट से जसविंदर सिंह संघा, मौड़ से लखविंदर सिंह लक्‍खा सिधाना, जंडियाला गुरु से गुरनाम सिंह,  श्री हरगोविंदपुर से डॉ कमलजीत सिंह केजे, अमरगढ़ से सतवीर सिंह, खरड़ से परमदीप सिंह बैधवान, शतुराणा से अमरजीत सिंह घग्गा, गुरु हरसहाय से मेजर सिंह रंधावा, रायकोट से जगतार सिंह, आनंदपुर साहिब से शमशेर सिंह शेरा, साहनेवाल से कर्नल मालविंदर सिंह, लुधियाना नॉर्थ से एडवोकेट वरिंदर खारा, लुधियाना सेंट्रल से शिवम अरोड़ा, लुधियाना साउथ से अनिल कुमार, रामपुरा फूल से जसकरण बुट्टर, भूचो मंडी से बलदेव सिंह अकलिया, खन्ना से सुखवंत सिंह टिल्लू को टिकट दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.