दो दोस्तों को दूर तक घसीटता ले गया तेज रफ्तार वाहन, मौके पर ही तोड़ा दम Ludhiana News
दोनों ही दोस्त अपने-अपने घर के इकलौते चिराग थे। गुरजोत सिंह के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों मृतकों की एक-एक बहन है।
लुधियाना, जेएनएन। कणानी कलां स्थित भैणी साहिब चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं डाला हुआ था। टक्कर मारने के बाद आरोपित चालक वाहन लेेकर फरार हो गया। कणानी कलां चौकी इंचार्ज साहिब कुमार ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भैरोमुन्ना निवासी गुरजोत सिंह (18) और गौतम (16) दोनों दोस्त थे। शनिवार को दोनों दोस्त एक्टिवा पर सवार होकर अपने एक दोस्त को कणानी कलां में गए थे। शाम सात बजे के करीब एक्टिवा पर सवार होकर लौटते समय भैरोमुन्ना जा रहे थे। चंडीगढ़ रोड स्थित भैणी साहिब चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों में टक्कर मारी, जिससे दोनों काफी दूरी तक वाहन के साथ घसीटते चले गए और बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों ही दोस्त घर के थे अकेले चिराग
दोनों ही दोस्त अपने-अपने घर के इकलौते चिराग थे। गुरजोत सिंह के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों मृतकों की एक-एक बहन है। हमेशा दोनों एक साथ घूमने के लिए जाते थे और पढ़ लिख कर कुछ बनना भी चाहते थे, लेकिन दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। जैसे ही परिवार वालों को पता चला कि उनके बेटे अब नहीं रहे तो उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें