Move to Jagran APP

लुधियाना में पुलिस पर लाठियों से हमला करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 59 लोगों की तलाश तेज

पुलिस पर हमले की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। एक सप्ताह पहले जवाहर नगर कैंप में झगड़ा छुड़ाने के लिए गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 02:33 PM (IST)
लुधियाना में पुलिस पर लाठियों से हमला करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 59 लोगों की तलाश तेज
लुधियाना में पुलिस पर लाठियों से हमला करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 59 लोगों की तलाश तेज

लुधियाना, जेएनएन। देहात के गांव बलिएवाल में लड़ाई-झगड़ा की सूचना पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस टीम पर हमले के मामले में दाे महिलाअाें काे गिरफ्तार किया गया है। हमले में एक एएसआइ गंभीर रूप से घायल कर उसकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पांच दर्जन के करीब लोगों की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

एएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित गांव बलिएवाल निवासी गुरप्रीत सिंह, सन्नी कुमार, हरबंस सिंह, सतनाम सिंह, शीला, मनी, जस्सी, बिशन दास, पूजा, भजन कौर, कुलविंदर कौर तथा उनके 50 अज्ञात साथी हैं। मौके पर भजन कौर तथा कुलविंदर कौर काे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त केस एएसआइ बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ।

बयान में उसने बताया कि वह थाना कूमकलां में तैनात है। 10 सितंबर को सूचना आई कि गांव बलिएवाल में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। उन लोगों ने पीसीआर नंबर 74 के कर्मचारियों का मोटरसाइकिल भी तोड़ फोड़ दिया है। जिस पर वह एएसआइ कुलदीप सिंह तथा पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंचा और वहां लड़ रहे महिलाओं व पुरुषों को अपने अपने घरों में जाने के लिए कहा। मगर गुरप्रीत सिंह की शह पर उक्त आरोपितों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

गुरप्रीत सिंह ने जान से मारने की नीयत से एएसआइ कुलदीप सिंह के सिर पर लाठी और ईंट से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशोक कुमार ने कहा कि अन्य आरोपितों की तलाश में रेड की जा रही है।

एक सप्ताह में यह दूसरी घटना

बता दें कि पुलिस पर हमले की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। एक सप्ताह पहले जवाहर नगर कैंप में लड़ाई झगड़ा छुड़ाने के लिए गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें एक कांस्टेबल को लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.