Kidnapping In Ludhiana: शहर में शादी का झांसा देकर 2 किशोरियों का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
Kidnapping In Ludhiana शहर के अलग-अलग इलाकों से शादी की नीयत के साथ दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात समेत दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: शहर के अलग अलग इलाकों से शादी की नीयत के साथ दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात समेत दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने जनकपुरी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 30 नवंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में केिसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने शादी की नीयत से उसे बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया है।
उधर, थाना पीएयू पुलिस ने गांव बारणहारा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर मुलांपुर के गांव देवतवाल निवासी सरबजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 30 नवंबर काे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से पढ़ने के लिए अय्याली गांव स्थित सरकारी स्कूल गई थी। मगर वहां से लौट कर घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दाैरान पता चला कि आराेपित ने बहला फुसला कर उसे शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।
यह भी पढ़ें-संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग व युवती समेत 3 लापता
लुधियाना। दो जगहों सेयुवती व नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हाे गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग न लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब पुलिस ने अज्ञात समेत दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने संगरूर के गांव नागरा निवासी कुलवंत सिंह की शिकायत पर जालंधर के गांव बिल्ला नवाब निवासी आकाश राम के खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी लवप्रीत फोकल प्वाइंट फेस 8 स्थित वर्धमान पोलीपैक्स लिमिटेड फैक्ट्री में काम करती है। जो 29 नवंबर को अचानक अपने कमरे से गायब हो गई। आशंका है कि आरोपित ने अपने स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। उधर, थाना पीएयू पुलिस ने गांव मलकपुर निवासी सुभाष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 27 नवंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी पलवी अपनी मां के साथ नाराज होकर घर से कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। आशंका है कि किसी ने उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।
यह भी पढ़ें-Punjab Assembly Election 2022: लुधियाना भाजपा के नेताओं में टिकट की दावेदारी के लिए पोस्टर वार, जानें कारण