संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत
महानगर में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो गई।
जासं, लुधियाना : महानगर में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
सड़क किनारे मिला लावारिश हालत में मिला शव
रखबाग के नजदीक थाना डिवीजन आठ पुलिस को शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त, मोर्चरी में रखवाया
शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया गया। जांच अधिकारी एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि रखबाग के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उनकी पुलिस टीम ने मौके पर शव को कब्जे में ले लिया। लेबर कॉलोनी में मिला शव
उधर, लेबर कॉलोनी इलाके में एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को मृतक की पहचान कृष्ण चंद (59) के रूप में हुई है।
कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था अधेड़
इलाका निवासियों के मुताबिक कृष्ण काफी समय से घर से बाहर नहीं निकला, जब लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। पुलिस दोनो ही मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनो ही मामलों में शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव को शिनाख्त के सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।