Move to Jagran APP

दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की गई जान, एक घायल

लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 12:45 PM (IST)
दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की गई जान, एक घायल
दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की गई जान, एक घायल

जेएनएन, लुधियाना। जिले में विभिन्न जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना दरेसी पुलिस ने बहादर के रोड निवासी लाभ सिंह की शिकायत पर भामियां कलां की अमर कॉलोनी निवासी बोलेराे ड्राइवर मनतू प्रसाद तथा टाटा-709 के ड्राइवर दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि दो मार्च की रात आठ बजे वह शिव पुरी पुली की तरफ अपना घोड़ा रेहड़ा लेकर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आए टाटा-709 ने उसके रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसे में वह तथा उसका घोड़ा घायल हो गए। लोगों की मदद से वो लोग घोड़े को गाड़ी पर लाद रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए बोलेराे चालक ने लापरवाही से टाटा-709 को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद जमशेद घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

काम से लौट रही महिला को वैन ने मारी टक्कर

उधर, थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां निवासी बजरंगी साहनी की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले जसपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 2 मार्च की रात 9 बजे उसकी बहन मौसमी देवी तथा पत्नी नगीना साहनी काम से छुट्टी करके पैदल घर लौट रही थीं। उसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार स्कूल वैन ने उसकी बहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। मगर डाॅक्टरों ने उसे देखते ही मृतक करार दे दिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.