लुधियाना में दो युवतियां व एक बच्चा संदिग्ध हालाताें में लापता, तलाश करने पर भी नहीं लगा सुराग
लुधियाना शहर में अपहरण अाैर लापता हाेने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां निवासी धीरू कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के विभिन्न इलाकों से एक बच्चा व दो युवतियां लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां निवासी धीरू कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि नाै सितंबर को गली में खेल रहा उसका बेटा रोहित कुमार (10) अचानक लापता हो गया। उसे शक है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। दूसरे मामले में जमालपुर पुलिस ने ही गांव रामगढ़ निवासी मन्ना सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि नाै सितंबर की दोपहर उसकी बेटी रमा (19) घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। उधर, थाना सराभा नगर पुलिस ने गांव सुनेत निवासी मोहम्मद हनीफ की शिकायत पर केस दर्ज किया।
बयान में उसने बताया कि पांच सितंबर की शाम छह बजे घर से सैर करने के लिए निकली उसकी बेटी फिजा (18) अचानक लापता हो गई। उसे शक है कि किसी ने अपने फायदे के लिए उसका अपहरण करके उसे बंधक बना कर रखा हुआ है।