गांव नूर वाला में कांग्रेस का दामन छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए दो दर्जन लोग
विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने वाले परिवारों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से उनके अपने ही मंत्री नाखुश है।
लुधियाना,जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की मजबूती के लिए नूर वाला गांव में करीब दो दर्जन लोगों को पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर यूथ अकाली दल के सेक्रेटरी सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से कोई विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने वाले परिवारों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनके अपने ही मंत्री नाखुश हो रहे हैं, जिस कारण लोगों का कांग्रेस से मन उठ गया है। शिरोमणि अकाली दल में हरेक वर्ग का सम्मान किया जाता है।
प्रकाश सिंह बादल जैसे दूरदर्शी नेता किसी दल के पास नहीं है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद तरसेम सिंह भिंडर, सर्कल प्रधान गुरचरण सिंह मेहरबान, रिंका, बावा टहल सिंह, बाबा जोरा सिंह, बलदेव सिंह नूरवाला, मनजिंदर सिंह, बाबा शेर सिंह हनी, अवतार सिंह, सोहन सिंह व अन्य शामिल हुए।