चोरी के चार गैस सिलेंडर समेत दो गिरफ्तार
थाना डिवीजन आठ की कैलाश नगर चौकी पुलिस ने चोरी के चार सिलेंडर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : थाना डिवीजन आठ की कैलाश नगर चौकी पुलिस ने चोरी के चार सिलेंडर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार अदालत से रिमांड हासिल कर आरोपितों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ राजिदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपित चंद्र नगर का सौरव कुमार ंव प्रीतम नगर का प्रेम वर्मा उर्फ बॉबी है। सौरव मूल रूप से शाही मोहल्ले का रहने वाला है। हंबड़ां रोड के न्यू कृष्णा नगर की गली दो के मनोज कुमार का बयान है कि वो सिविल लाइंस स्थित दीवान गैस एजेंसी के लिए डिलीवरी मैन का काम करता है। उपकार नगर स्थित पाहवा धर्मशाला के पास घर में सिलेंडर की डिलीवरी देने गया। वहां से लौटकर आया तो देखा, टेंपो से चार सिलेंडर गायब थे। आसपास पूछताछ करने के बाद पता चला कि सौरव व उसका अज्ञात साथी सिलेंडर लेकर गए हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके शनिवार दोनों को प्रीतम नगर से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार सिलेंडर व चोरी करने में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर बरामद कर लिया गया।
150 लीटर लाहन बरामद, महिला नामजद संवाद सहयोगी, जगराओं : गांव कुलगहिणा की प्रकाश कौर के खिलाफ थाना सिधवांबेट में एक्साइज एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस चौकी भूंदड़ी से एएसआइ जसवंत सिंह ने बताया कि रेड के दौरान 150 लीटर लाहन बरामद हुई है जबकि आरोपित फरार हो गई।
200 ग्राम अफीम समेत काबू जेएनएन, दोराहा : नशे के खिलाफ अभियान के तहत एएसआइ कर्मजीत सिंह व उनकी टीम ने व्यक्ति से 200 ग्राम अफीम बरामद की। एएसआइ कर्मजीत सिंह के अनुसार दोराहा से गांव लंडा की ओर गश्त कर रहे थे, तो आरोपित भागने लगा। इसी बीच उसने लिफाफे को फेंकने की कोशिश की। जब उसे काबू कर लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 200 ग्राम अफीम मिली। आरोपित हरजिद्र कुमार वासी भोम कलां जिला मुरैना मध्यप्रदेश का है।