Firing in Ludhiana: लुधियाना के गुरुदेव नगर में NRI की कोठी पर फायरिंग करने वाले दो और गिरफ्तार
गुरुदेव नगर स्थित एक एनआरआइ की कोठी पर कब्जे के प्रयास से हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार महिला जसविंदर कौर को रिमांड पर भेज दिया गया है।
लुधियाना, जेएनएन। गुरुदेव नगर स्थित एक एनआरआइ की कोठी पर कब्जे के प्रयास से हुई फायङ्क्षरग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार महिला जसविंदर कौर को रिमांड पर भेज दिया गया है। हमले में पुलिस ने जिन दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उक्त आरोपितों की पहचान पलविंदर सिंह व कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।
बता दें कि गुरुदेव नगर में एनआरआइ की कोठी है। जहां पर मां- बेटी ने कोठी में कब्जा करने की नीयत से हमला किया और फायरिंग की। इस हमले में सिमरप्रीत सिंह व जसकरण सिंह गोली लगने से घायल हो गए थे। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने मौके से छह खोल, स्कार्पियो व आइ 20 कार को कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हरिंदरपाल की मौत के मामले में तीन नामजद
लुधियाना। शुक्रवार दोपहर नीम वाला चौक स्थित होटल अमन व रेलवे स्टेशन स्थित होटल 9 इन के मालिक हरिंदरपाल सिंह की हुई मौत के मामले में थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिवीजन तीन के जांच अधिकारी एएसआइ जगदीश राज के अनुसार मृतक हरिंदरपाल सिंह के बेटे जसकीरत सिंह के बयानों पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपितों की पहचान रेहड़ी मोहल्ला निवासी अब्दुल समद, हबीबुल्लाह मीर व उसके बेटे शब्बीर अहमद के रूप में हुई। वही मृतक के स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवा शाम करीब 5 बजे अंतिम संस्कार कर दिया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें