Move to Jagran APP

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता के पिता नोहर चंद गुप्ता का निधन, राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता के पिता नोहर चंद गुप्ता का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। मनसा देवी मंदिर के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। वह मूलरूप से बठिंडा से रहने वाले थे और चालीस साल पूर्व लुधियाना में आकर बसे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 02:00 PM (IST)
ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता के पिता नोहर चंद गुप्ता का निधन, राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक
ट्राइडेंट ग्र्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता के पिता नोहर चंद गुप्ता की फाइल फोटो।

जेएनएन, लुधियाना। देश के प्रमुख कारोबारी ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता के पिता नोहर चंद गुप्ता का देहांत हो गया है। वे 90 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सिविल लाइन श्मशानघाट में दोपहर एक बजे किया गया। उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि पुत्र रजिंदर गुप्ता और वरिंदर गुप्ता ने दी। नोहर चंद के निधन पर राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक जताया है।

loksabha election banner

नोहर चंद गुप्ता एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। मनसा देवी मंदिर के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। वह मूलरूप से बठिंडा से रहने वाले थे और चालीस साल पूर्व लुधियाना में आकर बसे। उन्होंने पहली फैक्टरी बरनाला ने लगाई, जबकि लुधियाना इंडस्ट्रियल हब होने के चलते यहां इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यालय बनाया।

इसके बाद जब बेटों ने भी कार्यभार संभाला तो काम बढ़ता चला गया और फैक्टरीज बढ़ाने के साथ-साथ किचलू नगर में कॉरपोरेट कार्यालय खोला। उन्होंने जीवन का अहम समय लुधियाना में ही बिताया। उनके तीन बेटों में एक बेटे सरूप गुप्ता का देहांत हो चुका है, जबकि दो बेटे रजिंदर गुप्ता और वरिंदर गुप्ता उद्योग जगत में बड़ा नाम कमा चुके हैं।

उन्होंने धार्मिक होने के साथ साथ व्यपारिक ग्रोथ को काम किया। वे सदा टीम बिल्डिंग का संदेश देते थे। उनका मानना था कि जिस कम्पनी की टीम मजबूत है वही तरक्की करेगी। उनके निधन पर पंजाब उद्योग ने गहरा शोक प्रकट किया है। कहा कि उनके निधन से उद्योग जगत ने एक हीरा खो दिया है।

दिवंगत नोहर चंद गुप्ता को अंतिम श्रदांजलि देने के लिए प्रमुख उद्यमी, राजनीतिक, समाजिक और धार्मिक लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार में रतनदीप बावा, क्रेमिका ग्रुप के अनूप बेक्टर, सन्नी भल्ला, कमल ओसवाल, महेश मित्तल, जगदीश राय सिंघल, मोहिंदर नारंग, राजन गुप्ता, जे आर सिंघल, विनायक मित्तल, डीसी वरिंदर शर्मा, वीके गोयल, अमरवीर सिंह, एडीसी अमरजीत बैंस सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनकी रस्म चौथा मंगलवार सुबह 8 बजे होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.