राजेश व रोबिन गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
योगिता डाइंग व मेघा प्रोसेसर्स के मालिक राजेश गुप्ता लालू और उनके पुत्र रोबिन गर्ग की याद में श्रद्धांजलि सभा श्री राम दरबार मंदिर सेक्टर 39 में हुई।
-श्री राम दरबार मंदिर सेक्टर 39 में शोक सभा, परिवार के साथ दुख साझा किया जासं, लुधियाना : ताजपुर रोड स्थित योगिता डाइंग व मेघा प्रोसेसर्स के मालिक राजेश गुप्ता लालू और उनके पुत्र रोबिन गर्ग की याद में श्रद्धांजलि सभा श्री राम दरबार मंदिर सेक्टर 39 में हुई। इसमें लोगों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में पहुंचे धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ दुख का इजहार किया। गायत्री महामंत्र के साथ सभा को शुरू कर पंडित विशाल शास्त्री और पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि संसार में मनुष्य का शरीर नश्वर है। परम पिता परमात्मा ने इंसान की मृत्यु का समय तथा स्थान सुनिश्चित किया है, इसलिए जिदगी में ईश्वर और मौत को हमेशा याद रखना चाहिए।
सभा में पंजाब के पूर्व मंत्री सतपाल गोंसाई, भाजपा के पंजाब कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष वर्मा, रिटायर्ड एडीसीपी सतीश मल्होत्रा, भाजपा के पूर्व पार्षद इन्द्र अग्रवाल, भाजपा इंडस्ट्री सेल के उपप्रधान बिट्टू भाटिया, डॉ. अश्विनी पासी, अशोक मक्कड़, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान प्रवीण बांसल, अश्विनी ग्रोवर, श्री सनातन धर्म सभा चैरिटेबल ट्रस्ट से संजय जैन, राजीव जैन चमन, कैलाश चौधरी, राजीव कांसल, एएस दुआ, हरविन्दर हैप्पी, विजय गर्ग, संजीव जैन टोनी, दर्शन लाल गाबा, नरेश गर्ग, विपन गर्ग, रितेश गर्ग, पाला राम गर्ग, रमेश जिदल, महिन्द्रपाल बांसल, अरुण डंग, जतिन गर्ग, कन्हैया गर्ग, कृष्ण देव, मानिक भाटिया, हनी भाटिया, रीटा गर्ग, शिखा गर्ग, महक गुप्ता, मंजू गर्ग, नीरू गर्ग, सुबोध गर्ग, ममता भाटिया, पिकी बांसल, किरण बाला, सुरभि गर्ग, पल्लवी गर्ग, योगिता गोयल, आरती भाटिया उपस्थित रहे।